Posts

Showing posts with the label Hindinews

कानपुर मुठभेड़ में सीओ और इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, जानें नाम और पता

Image
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों संग मुठभेड़ में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उनके पेट में गोली लगी है। मरने वालों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये घटना देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में हुई जहां पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी। उसी दौरान विकास दुबे नाम के बदमाश और उसके साथियों ने छतों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं। इसमें सीओ बिल्हौर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। एसओ बिठूर समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र, शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, दो सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही शहीद हो गए। इसके अलावा सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। शहीद पुलिसकर्मियों के नाम… 1-देवेंद्र कुमार मिश्र,...

कानपुर में एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, CO समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

Image
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर है। आलम ये है कि यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिठूर में बदमाशों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधूंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस फायरिंग में 6 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस विकास दुबे नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए विकरू गांव में गई थी। खुद को घिरता देख विकास दुबे और उसके साथी घर की छतों से पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। यूपी के डीजीपी हितेंद्र चंद्र अवस्थी ने कहा कि पुलिस को रोकने के लिए बदमाशों ने रास्ते में जेसीबी लगा दी थी। योजना बनाकर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। ये घटना शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव की है जहां देर रात पुलिस दबिश देने गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीजी कानपुर जोन, आईजी रेंज, एसएसपी कानपुर समेत कई जनपदों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री य...

Unlock-2: देश में आज से अनलॉक- 2.0 शुरू, जानें क्या खुला और क्या नहीं ?

Image
नई दिल्ली: चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 98वां दिन है। वहीं देश में आज से अनलॉक-2.0 शुरू हो गया है। देश में एक जून से जारी अनलॉक-1.0 मंगलवार यानी 30 जून को खत्म हो गया। अनलॉक-1.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगहों के खुलने से जन जीवन और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसका ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है । कोरोना पर लगाम लगाने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन  में पिछले महीने ही कई बड़ी छूट दी गई थीं। अब इन छूटों को और बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने अनलॉक- 2.0 के दिशानिर्देश (Unlock- 2.0 Guidelines) जारी किए हैं। ये गाइडलाइन्स 1 जुलाई, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक के लिए हैं। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में 31 जुलाई तक कर्फ्यू  जारी रहेगा। बाकी सभी जगहों पर गतिविधियों में भारी छूट दी गई है। ...

Aaj ka Rashifal 8 June 2020: इनके जीवन में आएगी बहार, रोमांस का भी मिलेगा मौका,जानें आज का अपना राशिफल

Image
Aaj ka Rashifal 8 June 2020 : आज दिनांक 8 जून 2020 और दिन सोमवार (Somwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं। मेष राशि ( Aries) स्वास्थय में आज ब्लड़ प्रैशर की समस्या दिखायी पड़ सकती है। आज आप सभी समस्याओं से पार पाने में सफल होगें। प्रेम जीवन में आज आपके साथ कुछ मधुर घटनाये घटित हने के योग है। आपको जीवनसाथी से आपको काफी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मे...

आज दस्तक देगा तूफान ‘निसर्ग’, महाराष्ट्र और गुजरात पर बढ़ा खतरा

Image
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान ‘उम्पुन’ के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ चक्रवात दस्तक दे चुका है। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र और गुजरात पर चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बना है। यह तूफान आज महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा। चक्रवात के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस चक्रवाती तूफान के समय हवा की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा होने का भी अनुमान जताया गया है। देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई। इस तूफान से पालघर और रायगढ़ स्थित केमिकल और परमाणु संयत्र पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। पालघर में देश का सबसे पुराना तारापुर एटॉमिक पॉवर प्लांट है। #WATCH NDRF (National Disaster Response Force) teams recceing the Dahanu, Palghar coast early morning today: SN Pradhan, NDRF Director-General. #Maharashtra #CycloneNisarga pic.twitter.com/ThAASXuYVo — ANI (@...

लॉकडाउन 4 के खात्मे के साथ आज से शुरू होगी 200 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Image
कुन्दन सिंह, नई दिल्ली: लॉकडाउन 4 के खात्मे और उनलॉक 1 की शुरुआत के साथ ही आज से भारतीय रेलवे अपने 100 जोड़ी पॉपुलर ट्रेनों की सर्विस शुरु करने जा रही हैं। देश में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी। इन ट्रेन में सफर करने के लिए बीती 22 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हाल ही में रेलवे ने घोषणा की है कि इन ट्रेन में सफर करने वाले 120 दिन पहले सीटों की बुकिंग करवा सकते हैं। रेलवे के मुताबिक 200 विशेष ट्रेन के लिए टिकट ऑनलाईन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआऱसीटीसी के अलावा चुनिंदा रेलवे स्टेशनों के रिजेर्वेशन काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) से भी टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। पहले चरण में चलाई जा रही ये सभी ट्रेने अपने सेक्टर की पहले से चली आ रही पॉपुलर ट्रेने हैं जिनमें एसी क्लास से लेकर स्लीपर और जनरल पैसेंजर बोगी भी होगी, लेकिन उसमें भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ ही यात्रा की इजाजत होगी। जनरल क्लास की बोगी...