Aaj ka Rashifal 8 June 2020: इनके जीवन में आएगी बहार, रोमांस का भी मिलेगा मौका,जानें आज का अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 June 2020: आज दिनांक 8 जून 2020 और दिन सोमवार (Somwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

स्वास्थय में आज ब्लड़ प्रैशर की समस्या दिखायी पड़ सकती है। आज आप सभी समस्याओं से पार पाने में सफल होगें। प्रेम जीवन में आज आपके साथ कुछ मधुर घटनाये घटित हने के योग है। आपको जीवनसाथी से आपको काफी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन में अनुकूलता रह सकती है।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि (Taurus)

सर्दी जुकाम का समस्या हो सकती है। धन को कहीं खर्च करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन जरुर कर लें। अपने प्रेमी के लिए आप पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। दामपत्य जीवन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान के प्रति आपका रवैया आज लपरवाही वाला हो सकता है ध्यान रखना चाहिये।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-बादामी

मिथुन राशि (Gemini)

आपको आमदनी के अच्छे स्रोत मिलेंगे। आज ग्रोसरी के सामानों के व्यापारियों के लिए दिन लाभ वाल है। आपके ऊपर जो कर्ज या उधार बकाया है। आज उसमें कमी आ सकती है। आज वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिये। आज दिन में आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम के लिये दिन बेहतर रहेगा।

  • शुभ अंक-7
  • शुभ रंग-नारंगी

कर्क राशि (Cancer)

कुछ नये आय के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। किसी स्थायी सम्पत्ति जैसे भूमि या मकान में निवेश करने के योग बन रहे है। परिवार में सुख समृध्दि का वातावरण बना रहेगा। व्यापारियो को आज कुछ पूंजी की जरुरत हो सकती है। रोमांस के लिये आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी हर प्लान में सहायक होगा।

  • शुभ अंक-2
  • शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि (Leo)

व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रहने वाला है। परिवार में खुशहाली का वतावरण रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को इंक्रीमेन्ट मे पलीता लग सकता है। बच्चों के साथ आज आप खेलकूद में भाग ले सकते है। नशे के कारण आज आपको स्वास्थय की तकलीफ हो सकती है। प्रेम के लिये दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक-1
  • शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

नये सम्पर्कों का अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका सहयोग बहुत शानदार रहने वाला है। अपने मन की भावनाओं को प्रेमी के सामने प्रकट कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हे किसी प्रकार की शारिरिक तकलीफ हो सकती है। संतान पक्ष आज आपके लिये शानदार रहने वाला है।

  • शुभ अंक-5
  • शुभ रंग-हरा

तुला राशि (Libra)

काम में देरी होने की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।  घर के सदस्यों से आपका मनमुटाव हो सकता है,विशेषकर पारिवारिक व्यापारिक प्रतिष्ठान को लेकर,सरकारी कर्मचारियो को अभी पदोन्नति के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। मामा के पक्ष से सहायता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-पिंक

वृश्चिक राशि (Scorpio)

किसी  रिश्तेदार से  रिलेशन  खराब हो सकते हैं। व्यवहार पर अंकुश रखना चाहिये,नहीं तो आपके कारण आपके माता पिता का मन खिन्न रहेगा। दोपहर के बाद आपका मन तनावमुक्त हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की उम्मीद कर सकते है। जीवनसाथी आज आपको कुछ अधिक ही प्यार सम्मान देगा।

  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

व्यापार में आज आपको नये काम या प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकर सरकारी कंट्रैक्टर्स को नौकरी करने के इच्छुक अभी प्रतीक्षा करना पड़ेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके मन को जीवन के प्रति आशान्वित बना के रखेगा।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर सरकारी काम करने वाले अपने काम के भुगतान प्राप्त करने को लेकर। पारिवारिक जीवन के मामले में यह आज का दिन ठीक रहने वाला है। प्रेम जीवन के लिये दिन थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

  • शुभ अंक-8
  • शुभ रंग-काला

कुंभ राशि (Aquarius)

महिला कर्मचारिय़ों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रह सकती है। जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव और चिंता आपको आज दिन में परेशान कर सकती है। शेयर बाजार में निवेश आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता मिलने की संभावना है।

  • शुभ अंक-4
  • शुभ रंग-नीला

मीन राशि (Pisces)

व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर यह समय कुछ शुभ संकेत कर रहा है। प्रेम में रिश्तों से दबाव महसूस हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। संतान के प्रति आप आज निश्चिन्त भाव से रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई उच्च पद मिल सकता है।

  • शुभ अंक-3
  • शुभ रंग-पीला

यह भी पढ़ें- सोमवार को जरूर करें ये काम, भोले नाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना !

Aaj ka Panchang, Aaj ka Rahukal, Aaj ka choughadia

सोमवार 8 जून 2020 का पंचांग

सूर्योदय – 05:23 ए एम

सूर्यास्त – 07:18 पी एम

चन्द्रोदय – 09:57 पी एम

चन्द्रास्त – 07:33 ए एम

शक सम्वत – 1942 शर्वरी

विक्रम सम्वत – 2077 प्रमादी

माह-आषाढ़

पक्ष-कृष्ण

तिथि- तृतीया – 07:56 पी एम तक

नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 01:45 पी एम तक

योग- शुक्ल – 12:53 पी एम तक

करण- वणिज – 08:20 ए एम तक विष्टि – 07:56 पी एम तक

अभिजित मुहूर्त- 11:52 ए एम से 12:48 पी एम

अमृत काल- 09:02 ए एम से 10:37 ए एम

राहुकाल- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम

चन्द्र वास- पूर्व – 07:45 पी एम तक दक्षिण से 07:45 पी एम से पूर्ण रात्रि

दिशा शूल- पूर्व

सूर्य राशि- वृषभ

चन्द्र राशि – धनु – 07:45 पी एम तक मकर

The post Aaj ka Rashifal 8 June 2020: इनके जीवन में आएगी बहार, रोमांस का भी मिलेगा मौका,जानें आज का अपना राशिफल appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/india/aaj-ka-rashifal-8-june-2020-shubh-yog-horoscope-predictions/17260/

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिक के साथ सात महीने तक मौसा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले में 22 जवान शहीद, गृहमंत्री असम के चुनावी दौरे के कार्यक्रम में कटौती कर दिल्ली लौटे