कानपुर मुठभेड़ में सीओ और इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, जानें नाम और पता

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों संग मुठभेड़ में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उनके पेट में गोली लगी है। मरने वालों में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक ये घटना देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में हुई जहां पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी। उसी दौरान विकास दुबे नाम के बदमाश और उसके साथियों ने छतों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं। इसमें सीओ बिल्हौर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

एसओ बिठूर समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र, शिवराजपुर के एसओ महेश यादव, दो सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही शहीद हो गए। इसके अलावा सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

शहीद पुलिसकर्मियों के नाम…

1-देवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर

2-महेश यादव, एसओ शिवराजपुर

3-अनूप कुमार, चौकी इंचार्ज मंधना

4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर

5-सुल्तान सिंह, कांस्टेबल थाना चौबेपुर

6-राहुल, कांस्टेबल बिठूर

7-जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर

8-बबलू, कांस्टेबल बिठूर

विकास दुबे वही अपराधी है, जिसने 2001 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी। 25000 के इनामी विकास दुबे पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। इसके खिलाफ 60 में से करीब 53 हत्या के प्रयास के मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस शातिर विकास दुबे को अरेस्ट करने गई थी। विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस विकास दुबे नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए विकरू गांव में गई थी। खुद को घिरता देख विकास दुबे और उसके साथी घर की छतों से पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। यूपी के डीजीपी हितेंद्र चंद्र अवस्थी ने कहा कि पुलिस को रोकने के लिए बदमाशों ने रास्ते में जेसीबी लगा दी थी। योजना बनाकर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया।

ये घटना शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव की है जहां देर रात पुलिस दबिश देने गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीजी कानपुर जोन, आईजी रेंज, एसएसपी कानपुर समेत कई जनपदों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वो अपर मुख्य सचिव और डीजीपी के लगातार संपर्क में हैं।

The post कानपुर मुठभेड़ में सीओ और इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, जानें नाम और पता appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/india/uttar-pradesh-kanpur-encounter-between-police-and-miscreants-8-policemen-including-co-bilhaur-martyred/23569/

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिक के साथ सात महीने तक मौसा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले में 22 जवान शहीद, गृहमंत्री असम के चुनावी दौरे के कार्यक्रम में कटौती कर दिल्ली लौटे