Posts

Showing posts from April, 2021

लोकप्रिय न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजतक के लोकप्रिय न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज तक पर शाम को प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘दंगल’ की वह ऐंकरिंग करते थे। उन्हें पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था और बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। उनके ट्विटर अकाउंट पर पिछले कुछ पोस्ट से पता चलता है कि रोहित सरदाना खुद खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। वह उन लोगों की एसओएस कॉल शेयर कर रहे थे, जिन्हें कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच सुविधाओं की आवश्यकता थी। जी न्यूज के सीईओ सुधीर चौधरी ने खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है.. ॐ शान्ति' वरिष्ठ पत...

कैसे शुरू होगा वैक्सीनेशन का अगला चरण? दिल्ली समेत कई राज्यों ने खड़े किए हाथ, केजरीवाल बोले- उम्मीद है वैक्सीन की 3 लाख डोज कल तक आ जाएगी

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में 1 मई से 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होना है। लेकिन देश में इस वक्त वैक्सीन की किल्लत भी है। ऐसे में कई राज्यों ने 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू करने से इनकार कर दिया है। इस बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन के अगले चरण को शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख डोज कल या परसो तक आ जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे पास दो वैक्सीन है एक कोविशील्ड और एक कोवैक्सीन। दोनो कंपनियों को हमने 67 लाख डोज़ देने का निवेदन किया है। हमने कहा है कि ये वैक्सीन हमें अगले 3 महीने के अंदर उपलब्ध कराएं। हमारा पूरा प्रयास है कि अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों को टीका लगा दिया जाए। इससे पहले दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने भी कहा था, 'हमारे पास अभी वैक्‍सीन नहीं है, इसके लिए कंपनी से आग्रह किया गया है, जब ये आ जाएंगी तो हम आपको बताएंगे।' बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोग...

Death: पूर्व अटॉर्नी जनरल सोराबजी का कोरोना संक्रमण से निधन, पद्म विभूषण पुरस्कार से भी किया जा चुका है सम्मानित

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व अटॉर्नी जनरल और पद्म विभूषण सोली सोराबजी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। सोराबजी 1989 से 90 और फिर 1998 से 2004 तक देश के अटॉर्नी जनरल थे। मार्च 2002 में उन्हें दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोली सोराबजी का जन्म 1930 में बॉम्बे में हुआ था। सोराबजी ने 1953 में बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी कानूनी प्रैक्टिस शुरू की थी। 1971 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया। वह 1989-90 तक पहले भारत के अटॉर्नी जनरल बने और फिर 1998-2004 तक। सोराबजी को यूनाइटेड नेशन ने 1997 में नाइजरिया में विशेष दूत बनाकर भेजा था, ताकि वहां के मानवाधिकार के हालत के बारे में पता चल सके। . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Former Attorney General Soli Sorabjee passes away at 91 after contracting Covid . . . source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/former-attorney-general-soli-sorabjee-passes-away-at-91-after-contracting-covid-242318

भारत में कोरोना महामारी बरपा रही कहर, बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 386,452 मामले सामने आए, 3498 संक्रमितों की गई जान

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन कोरोना का मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 3498 संक्रमितों की जान चली गई। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केस- एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गए हैं। 2 लाख 8 हजार 330 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 31 लाख 70 हजार 228 है। टीकाकरण की बात की जाए तो अब तक लोगों को 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 डोज दी गई है। S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday 1 Andaman and Nicobar Islands 165 22  5643 37  67   2 ...

Death: जाने माने कवि कुंवर बेचैन की कोरोना संक्रमण से मौत, कुमार विश्वास बोले- हे ईश्वर, बस भी कर

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने कवि कुंवर बेचैन का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार को निधन हो गया। कुंवर बेचैन और उनकी पत्नी संतोष कुंवर दोनों की 12 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत में सुधार नहीं होता देख कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कुंअर बेचैन के निधन पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है। मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुंअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।' एक और ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा, अरे मेरे राम, हे ईश्वर, बस भी कर। बता दें कि कुंवर बेचैन हिंदी के प्रमुख कवि थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1942 को उत्तर प्रदेश के उमरी गांव ज़िला मुरादाबाद में हुआ था। इनका पूरा नाम कुंवर बहादुर सक्सेना है। इनके पिता का नाम नारायणदास ...

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने PM मोदी से मुलाकात की, कोविड संकट पर हुई चर्चा

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोविड प्रबंधन में मदद के लिए सेना की ओर की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की। इस दौरान सेनाध्यक्ष ने पीएम को बताया कि सेना के मेडिकल स्टाफ को विभिन्न राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि सेना देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल स्थापित कर रही है। सेनाध्यक्ष ने पीएम को अवगत कराया कि सेना जहां भी संभव हो पा रहा है वहां नागरिकों के लिए अपने अस्पताल खोल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक अपने नजदीकी सेना अस्पतालों का रुख कर सकते हैं। सेनाध्यक्ष ने पीएम को बताया कि आर्मी ऑक्सीजन टैंकरों के इंपोर्ट को मैनेज करने के लिए मैनपावर के साथ मदद कर रही है जहां विशेष कौशल की आवश्यकता होती है। इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना प्रमुख और सीडीएस बिपिन रावत के साथ भी मुलाकात कर चुके हैं। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन में ऑपरेशन की स्पीड, ...

भारत ने चीन के एंटी कोविड इनिशिएटिव को जॉइन करने के निमंत्रण को अस्वीकार किया

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को दक्षिण एशियाई देशों के साथ संयुक्त रूप से महामारी से लड़ने की पहल में शामिल होने के चीन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कोविड-19 के खिलाफ सहयोग के लिए मंगलवार को नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के अपने समकक्षों के साथ बैठक की थी। भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने बुधवार को कहा था कि बीजिंग ने भारत को इस बैठक के लिए भी आमंत्रित किया था। . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . India declines China invite to join anti-Covid initiative . . . source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-declines-china-invite-to-join-anti-covid-initiative-241950

देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 3.79 लाख कोरोना के मामले सामने आए, 3645 संक्रमितों की मौत

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन और ज्यादा घातक होती जा रही है। हर दिन संक्रमण के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए। 3645 संक्रमितों की इस खतरनाक वायरस से जान चली गई। हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे। देश में कोरोना की ताजा स्थिति: कुल कोरोना केस- एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 50 लाख 86 हजार 878 कुल एक्टिव केस- 30 लाख 84 हजार 814 कुल मौत- 2 लाख 4 हजार 832 कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 20 हजार 648 डोज दी गई राज्यों में कोरोना की स्थिति: S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday 1 Andaman and Nicobar Islands 143 7  5606 44  67 1  2 Andhra Pradesh 107611 8165  954062 6433  7871 71  ...

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख 'पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर'

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। आज (बुधवार) कोरोना प्रबंधन के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) आपूर्ति में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें विचार-विमर्श होने के बाद पीएम मोदी ने एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। ये कंसंट्रेटर पीएम केयर्स फंड से खरीद जाएंगे।  बैठक में पीएम ने निर्देश दिया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लिया जाए और राज्यों को उपलब्ध कराया जाए। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को तरजीह दी जाएगी। बैठक में पीएम केयर फंड के तहत पहले से स्वीकृत 713 PSA प्लांटों के अलावा, 500 नए ऑक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी गई। यानी कि पीएम केयर फंड जरिए 500 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे और इनमें ऑक्सीजन का उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किये जाएंगे। ये नए ऑक्सीजन प्लांट जिला मुख्यालय और टियर 2 शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि करेंगे।  PM has sanctioned the procurement of 1 lakh Portable Oxyge...

PM मोदी ने एयर चीफ मार्शल से मुलाकात की, कोरोना काल में मदद के लिए किए जा रहे ऑपरेशन्स की जानकारी ली

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम को इंडियन एयरफोर्स की ओर से कोविड-19 से संबंधित स्थिति में मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी।  पीएम ने इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन में ऑपरेशन की स्पीड, स्केल और सेफ्टी को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने यह भी कहा कि कोविड से जुड़े ऑपेरेशन में जुड़े एयरफोर्स कर्मी संक्रमण से सुरक्षित रहें। पीएम ने वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।  वहीं एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पीएम को वैक्सीनेशन के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय वायुसेना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में कोविड फैसिलिटी को बढ़ाया गया है। जहां संभव है वहां आम नागरिकों को भी अनुमति दी गई है। . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . PM reviews Covid related operations by Indian Air Force . . . source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/pm-r...

अस्पतालों में दम तोड़ती जिंदगी, श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार, डरा देंगी कोरोना की ये तस्वीरें 

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर रहें, सुरक्षित रहें अगर आप से कोई ऐसा कहता है तो तुरंत उसकी बात पर अमल कीजिए। दैनिक भास्कर भी आपसे घर पर रहने की अपील करता है। दरअसल, देश कोरोना महामारी के उस दौर में पहुंच चुका है, जहां हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में  रिकॉर्ड 3 लाख 60 हजार 960 नए संक्रमित मिले हैं। 3 हजार 293 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक 1 करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं,  2 लाख 1 हजार 187 लोगों की जान चली गई है। इस समय कोरोना वायरस से हर देशवासी की सुरक्षा सर्वोपरी है। इन तस्वीरों में देखिए कोरोना से सुरक्षित रहना आपके लिए कितना जरुरी है... . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Coronavirus India Live Updates Coronavirus photos Coronavirus live photos Maharashtra Delhi Madhya Pradesh Uttar Pradesh Coronavirus . . . source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-coronavirus-photos-coronavirus-live-photos-maha...

Coronavirus in India: भारत में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 3,60,960 मामले सामने आए, 3293 लोगों की मौत

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 3,60,960 मामले सामने आए हैं। जबकि 3293 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस दौरान 2,61,162 ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति- कुल कोरोना केस- एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 कुल एक्टिव केस- 29 लाख 78 हजार 709 कुल मौत- 2 लाख 1 हजार 187 कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 डोज दी गई S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday 1 Andaman and Nicobar Islands 136 6  5562 42  66   2 Andhra Pradesh 99446 4315  947629 7055  7800 64  3 Arunachal Pradesh 819 95  17021 28  58   4 Assam 21270 2159  221299 955  12...

Covid-19: वैक्सीनेशन ड्राइव के अगले चरण के लिए आज से रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रोसेस

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव के अगले चरण का रजिस्ट्रेशन आज शाम 4 बजे से शुरू होगा। उमंग ऐप, आरोग्य सेतु ऐप और कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अब तक, केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की अनुमति थी। हालांकि, 1 मई से, सभी वयस्क नागरिक अपना टीकाकरण करा सकेंगे। Registration for 18 plus to begin on https://t.co/GAlicKy5QI , Aarogya Setu App & UMANG App at 4 PM on 28th April. Appointments at State Govt centers & pvt centers depending on how many vaccination centers ready on 1st May: Aarogya Setu #COVID19 pic.twitter.com/h882EyRSdl — ANI (@ANI) April 28, 2021 जानिए रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवालों के जवाब? 1. आप कब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं? कोरोनावायरस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2021 को शाम 4 बजे से शुरू होगा। 2. कैसे करें वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक? सभी पात्र नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और...

Earthquake: असम में 6.4 तीव्रता का भूकंप, उत्तर बंगाल के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर टूटी हुई दीवारों और क्रैक की तस्वीरें सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप बुधवार सुबह 7.51 बजे आया। इसका केंद्र (एपिसेंटर) सोनितपुर में था। असम में आए इस भूकंप की तीव्रता  6.4 थी।  असम और उत्तर बंगाल में भूकंप का झटका महसूस करने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि कम से कम 30 सेकंड तक झटके महसूस किए गए और उस दौरान इमारतें हिलती रही। भूकंप के बाद गुवाहाटी में कई जगह बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका 7 बजकर 51 मिनट पर महसूस किया गया। इसके थोड़ी देर बाद और झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से कई घरों में दरारें आ गई। भूकंप की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असर के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। ट्वीटर पर पीएम ने इसकी जानकारी दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राज्य के कई हिस्सों में आए...

दुखद: PM मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का मंगलवार को निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस  

Image
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। 80 साल की नर्मदाबेन पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमित थीं और अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रह्लाद मोदी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14352 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 7,803 लोग स्वस्थ भी हो गए। . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Sad: PM Modi's aunt Narmadaben Modi died on Tuesday . . . source https:...

देश में अब हर दिन 9250 मीट्रिक टन से भी ज्यादा होगा ऑक्सीजन का उत्पादन, उच्चस्तरीय बैठक में PM ने दिए ये निर्देश

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में कोविड-19 से उत्पन्न हालात को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और ऑक्सीजन व मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्च र की समीक्षा की। इस दौरान तीन इंपावर्ड ग्रुप्स ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर प्रजेंटेशन दिया। बताया गया कि पिछले साल की तुलना में देश में घरेलू मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ा है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अफसरों ने बताया कि देश में अगस्त 2020 को 5700 मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढ़कर अब 8922 मीट्रिक टन हो गई है। अप्रैल के आखिर तक 9250 मीट्रिक टन प्रतिदिन ऑक्सीजन प्रोडक्शन पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसरों को राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई में रेलवे और एयरफोर्स की सेवाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में आईसीयू आदि की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के से...

दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद जजों के लिए 5 स्टार होटल में कोविड केयर सेंटर बनाने के आदेश रद्द, कोर्ट ने कहा- इससे अदालतों की गलत छवि बन रही

Image
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने उस आदेश को वापस लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के जजों, अन्य न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवार वालों के लिए दिल्ली के अशोका होटल के 100 कमरों को कोविट केयर सेंटर में तब्दील करने की बात कही गई थी। दिल्ली सरकार का यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जजों के लिए फाइव स्टार होटल में कोविड केयर सेंटर की कोई मांग नहीं की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमने कभी भी दिल्ली के अशोका होटल में जजों के लिए स्पेशल कोविड सुविधा की मांग नहीं की थी। इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत ने कहा- “हम ये सोच भी नहीं सकते कि एक संस्थान के तौर पर हम कोई बेहतर सुलूक चाहेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वो अशोक होटल में कोर्ट के जजों और उनके परिजनों के लिए 100 कमरे देने के अपने फैसले को तुरंत वापस लें।” दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमने सिर्फ ये कहा था कि अगर एक न्यायिक अधिकारी या एक जज या उनके परिजन कोरोना से संक्रमित होते हैं, जो उन्हें अस्पताल में जगह मिलनी चाह...