Posts

Showing posts from June, 2020

दुनियाभर में 148 वैक्सीन पर काम चल रहा, इनमें से 17 क्लीनिकल ट्रायल के फेज में; भारत में भी 14 वैक्सीन पर काम

Image
दुनिया के 216 देश इस समय कोरोनावायरस से जूझ रहे हैं। दुनियाभर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। मौतों का आंकड़ा भी 5 लाख के ऊपर आ गया है। अब बस एक ही सवाल सबके जहन में आता है कि आखिर कब तक हमें कोरोना से लड़ना पड़ेगा? कब तक इसकी कोई असरदार दवा या वैक्सीन आ पाएगी? तो इसका जवाब अभी किसी के पास भी नहीं है। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 28 जून तक दुुनियाभर में कोरोना की 148 वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें से 131 वैक्सीन प्री-क्लीनिकल प्रोसेस में है, जबकि बाकी 17 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में आ गई हैं। आमतौर पर किसी भी बीमारी की वैक्सीन बनने में 15 साल से भी ज्यादा का वक्त लगता है। लेकिन, दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन को लेकर जिस तेजी से काम चल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के आखिर तक या जून 2021 तक हमारे पास एक अच्छी वैक्सीन होगी। कुछ दिन पहले ही डब्ल्यूएचओ की चीफ टेड्रोस अधेनॉम गेब्रेसियस ने भी एक साल के अंदर कोरोना की वैक्सीन आ जाने की उम्मीद जताई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड वैक्सीन तीसरे फेज में ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्स...

धारा 370 हटाए जाने के बाद कोई बाहरी जम्मू कश्मीर आकर नौकरियों पर कब्जा न करे इसलिए लाए हैं डोमेसाइल कानून- लेफ्टिनेंट गवर्नर मुर्मू

Image
जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने डोमेसाइल सर्टिफिकेट को लेकर उठे विवाद को अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इसका नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे देश में सभी के लिए एक ही नागरिकता कानून है। मुर्मू ने बिना किसी का नाम लिए दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सरंक्षण देने के लिए हमप्रोटेक्शन लॉ लेकर आए हैं। ताकि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके, उनका हक कोई और नहीं छीन सके। उन्होंने कहा कि वेस्टपाकिस्तानी रिफ्यूजी, वाल्मीकिसमाज के लोग और गोरखा यहां आजादी के बाद से रह रहे हैं। लेकिन, इन्हें स्टेट सब्जेक्ट का दर्जा नहीं मिला। जम्मू कश्मीर की बेटियां जो दूसरे राज्यों में शादियां करती थीं उनकाभी स्टेट सब्जेक्ट खत्म हो जाता था। इन सब के प्रोटेक्शन के लिए हमने यह लॉ बनाया है। जिनके पास पहले स्टेट सब्जेक्ट है, उन्हें ऑटोमेटिक डोमेसाइल सर्टिफिकेट मिल जाएगा। लेफ्टिनेंट गवर्नर मुर्मू ने भास्कर से हुई खास बातचीत में अमरनाथ यात्रा, आतंकवाद, पंचायती राज और ई गवर्नेंस पर बात की - मुर्मू ने बताया कि आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्...

घाटी को 36 हजार करोड़ का नुकसान, सेब के बाग, शिकारे और जेवर बेचकर रोजी-रोटी जुटाने की कोशिश

Image
कश्मीर घाटी पिछले 11 महीने से डबल लॉकडाउन झेल रही है। पिछले साल अगस्त में धारा 370 हटाने के ठीक पहले यहां एहतियातन लॉकडाउन लगा दिया गया था। सर्दियों में महीने भर के लिए लॉकडाउन खुला भी तो मार्च में कोरोना के कारण फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा। इन 11 महीनों में कश्मीर घाटी ने पिछले तीन दशक मेंसबसे बड़ा आर्थिक नुकसान झेला है। सुरक्षा के चलते लगने वाले लॉकडाउन में कश्मीरियों ने खुद को हालातके मुताबिक ढाल लिया था। उसका आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। लेकिन, इस बार मार सीधे जेब पर पड़ी है। पर्यटन, हॉर्टिकल्चर, पश्मिना-हैंडीक्राफ्ट और ड्राय फ्रूट की बदौलत कश्मीर को आमदनी हासिल होती है। टूरिस्ट सीजन भी शुरू हो चुका है। लेकिन, कोरोना के चलते पर्यटकों से कश्मीर आने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इस साल पश्मीना बुनाई का काम बंद है, केसर पर भी कोरोना का असर हुआ है।सेब और अखरोट को लॉकडाउन से ज्यादा मौसम से नुकसान हुआ है। डल लेक पर 900 से अधिक हाउस बोट बने हैं। लॉकडाउन के कारण सभी पूरी तरह से खाली पड़े हैं। डबल लॉकडाउन में 36 हजार करोड़ का घाटा द कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने डबल लॉकडा...

1 जुलाई से राज्य के लोग कर सकेंगे बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन, कोरोना की वजह से पुजारी और समितियां अभी यात्रा शुरू करने के पक्ष में नहीं

Image
नेशनल अनलॉक की प्रक्रिया में 1 जुलाई से उत्तराखंड के चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री मंदिरराज्य के आम दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएंगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानमप्रबंधन बोर्ड ने 29 जून को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मंदिर समितियां और पुजारी अभी दर्शन शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। इस संबंध में हमने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित विनोद प्रसाद शुक्ला, गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, यमनोत्री मंदिर समिति सचिव कृतेश्वर उनियाल से बात की है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि चारधाम दर्शन के लिए आने वाले लोगों को बोर्ड की वेबसाइट https://ift.tt/31RZQAk पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही मंदिरों में दर्शन करने की अनुमति मिलेगी। भक्तों को अपने साथ ई-पास और फोटो आईडी अनिवार्य रूप से रखना होगा। इनके आधार पर जिला पुलिस धाम क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देगी। अन्य राज्य के लोगों को, क्वारैंटाइन किए गए, कंटेंमेंट और बफर झोन से आने वाले लोगों ...

मौत का खतरा डॉक्टरों को कम, सिक्योरिटी गार्ड को ज्यादा, ब्रिटेन में 4700 मरीजों पर हुई रिसर्च का नतीजा

Image
कोरोना से मौत का खतरा डॉक्टरों से दोगुना फैक्ट्री के मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे लोगों को है। यह आंकड़ा ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे 4700 कोविड-19 के मरीजों के डेटाका एनालिसिस करने के बाद जारी किया है। रिपोर्ट में 9 मार्च से 25 मई के बीच 20 से 64 साल के कोरोना पीड़ितों को शामिल किया था। रिसर्च में सामने आया कि एक लाख लोगों पर 74 पुरुष सिक्योरिटी गार्ड और 73 फैक्ट्री वर्कर की कोरोना से मौत हुई। 1 लाख लोगों पर 30 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों में यही आंकड़ा अलग रहा है। इनमें 1 लाख लोगों पर 30 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक, एम्बुलेंस स्टाफ में संक्रमण का खतरा 82.4 फीसदी रहा, जो सबसे ज्यादा था। हालांकि, हमारा मकसद यह बताना नहीं है कि डॉक्टरी पेशे के मुकाबले ये नौकरियांखतरनाक हैं बल्कि, लोगों को सावधान रखना है। गार्ड और मजदूर सबसे ज्यादा सम्पर्क में आए विशेषज्ञों के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान भी फैक्ट्री वर्करों ने लगातार काम किया। जब कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे थे तो वो लोगों के सम्पर्क में भी आए...

टीवी पर फिर नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत एक्टर की याद में दोबारा शुरू होगा उनका पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता'

Image
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ज़ी अनमोल चैनल एक बार फिर उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो को दर्शकों के सामने ला रहा है। चैनल उन्हें श्रद्धांजलिदेते हुए उनके सबसे पॉपुलर शोज में से एक ‘पवित्र रिश्ता‘ का पुनः प्रसारण करने जा रहा है। ये वही शो है, जिसने उन्हें घर-घर में जाना पहचाना नाम बना दिया था। सुशांत ने इस शो में मानव देशमुख का रोल निभाया था, जिसके लिए इस एक्टर को खास तौर पर याद किया जाता है। ऐसे समय पर जब सारा देश उन्हें याद कर रहा है और लोग इस बेहतरीन कलाकार की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं, तब चैनल ने दर्शकों को इस शो से दोबारा जोड़ने का प्रयास किया है। पवित्र रिश्ता' में दो लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी बताई गई थी 'पवित्र रिश्ता' का पुनः प्रसारण इस एक्टर को एक भावभीनी श्रद्धांजलि होगी, जिसमें उनका टैलेंट देखकर सभी की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। 'पवित्र रिश्ता' में मध्यमवर्गीय परिवारों के दो लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी बताई गई थी। जहां मानव देशमुख एक आम गैराज मैकेनिक और अपने परिवार का अकेला कमाने वाले व्यक्ति है, वहीं अर्चना करं...

अगर यह लगता है कि चीन बल प्रयोग का खेल खेल रहा है और उसकी अपेक्षाएं अवास्तविक हैं, तो उसे वहां जमे रहने दो और तुम भी वहीं जमे रहो

Image
चीनी युद्ध का माहौल क्यों बना रहे हैं? लद्दाख में फौज इकट्‌ठी क्यों कर रहे हैं? वे भारत से क्या चाहते हैं? भारत इस सबका कैसे जवाब दे? इनके जवाब के लिए करीब 20 साल पीछे चलें और देखें कि भारत, पाकिस्तान से कैसे निपट रहा था। और याद करें कि भारत ने किस रणनीतिक दांव की खोज की थी, जिसे ‘बलप्रयोग की कूटनीति’ कहा गया था। शायद जसवंत सिंह या दिवंगत ब्रजेश मिश्र में से किसी एक ने दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बाद भारत की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के बारे में बताने के लिए इसका प्रयोग किया था। इसके तहत भारत ने सीमाओं पर सैनिकों, भारी फौजी साजो-सामान का ऐसा जमावड़ा किया था, मानो अब जंग होने ही वाली हो। ऐसा ही कुछ आज लद्दाख में एलएसी के उस पार पूरब में होता लग रहा है। चीनी लद्दाख में जमीन के टुकड़े के लिए तो खतरा नहीं मोल ले रहे होंगे। न ही यह ‘सीपीईसी’ को कबूल करवाने या अक्साई चीन के औपचारिक विलय के लिए ही हो सकता है। यह तो कुछ बड़ी ही महत्वाकांक्षा होगी, जो पूरी होने से रही। तब चीन आखिर क्या हासिल करना चाहता है? भारत बेशक पाकिस्तान नहीं है। कभी नहीं हो सकता। लेकिन हम यहां केवल जं...

असली कहानी यह है कि अमेरिका और चीन तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसके कागजातों पर लिखा होगा, ‘कभी न खत्म होने वाले मतभेद’

Image
ट्रम्प के फन हाउस, माफ कीजिएगा, व्हाइट हाउस के बारे में जॉन बॉल्टन की किताब में मेरी पसंदीदा कहानी वह है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रम्प चीन के नेता से ज्यादा अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने की अपील कर रहे थे, ताकि किसान ट्रम्प को वोट दें और वे फिर चुने जाएं। डोनाल्ड, गिड़गिड़ाना बंद कीजिए। शी जिनपिंग और व्लादिमिर पुतिन दोनों ने आपको वोट देने का फैसला कर लिया है। वे जानते हैं कि जबतक आप राष्ट्रपति हैं, अमेरिका में खलबली रहेगी। शी के लिए इसका मतलब है कि अमेरिका कमजोर आर्थिक प्रतिद्वंद्वी रहेगा और पुतिन के लिए इसका मतलब है कि उनके लोगों के लिए अमेरिका कम आकर्षक लोकतांत्रिक मॉडल रहेगा। वे ये भी जानते हैं कि जब तक आप राष्ट्रपति हैं, अमेरिका कभी भी उनके खिलाफ सहयोगियों का समूह नहीं बना पाएगा, जिससे चीन अपने व्यापार और मानवाधिकारों मसलों के कारण और रूस यूक्रेन और सीरिया मामले के कारण डरता है। ये मैं नहीं कहता। जेनेवा में चीनी व्यापार मध्यस्थ रहे झू शिआयोमिंग ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘अगर बाइडेन जीतते हैं तो यह चीन के लिए खतरनाक होगा क्योंकि वे सहयोगियों के साथ चीन के खिलाफ काम करेंगे, जबकि ट्रम्प अमेरिक...

एक हजार राशन व हाइजीन किट सेक्स वर्करों को बांटे

Image
महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सोमवार को जीबी रोड का दौरा किया। उनके साथ दिल्ली बाल संरक्षण आयोग के सदस्य, इलाके के एसडीएम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। बता दें कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद से दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग हाशिए पर रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों का ख्याल रख रहा है। इसमें जीबी रोड में रहने वाली सेक्स वर्कर्स का भी ध्यान रखा जा रहा है। मंत्री ने यहां रहने वाले सेक्‍स वर्कर्स से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में एक योजना बनाई जाएगी। जिसमें पेंशन और अन्य जरूरतों पर ध्यान रखा जाएगा। मंत्री बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों के साथ सेक्स वर्कर्स को राशन और हाइजीन किट बांटे। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर, स्नान और कपड़े धोने के साबुन, डिटर्जेंट पाउडर और सैनेटरी नैपकिन, मसाले, चीनी, दाल समेत 1 हजार आवश्यक किट वितरित किए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://...

दिल्ली सरकार ने बिजली कंपनीयों के साथ मिल फिक्स चार्ज के नाम पर किया घोटाला: आदेश

Image
लॉकडाउन के दौरान पुरी दिल्ली में उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे लगभग 94 दिनों के बिजली बिलों में दिल्ली सरकार के तरफ से बिजली बिलों में कोई सब्सिडी नहीं दी गई है। सोमवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी और मीडिया प्रभारी अशोक गोयल के साथ पत्रकार वार्ता कर बिजली कंपनियों कंपनी के साथ मिलकर लॉकडाउन में सब्सिडी व फिक्स चार्ज के नाम पर किया 1131 करोड़ का घोटाले का सनसनी खेज आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पानी माफ, बिजली बिल हाफ के दावे के साथ सत्ता हासिल करने वाली आप के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। जिससे साबित हो गया है कि केजरीवाल सरकार सिर्फ घोटालेबाज सरकार है। इस समय हर नागरिक मंदी व आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दिल्ली के लोग केजरीवाल सरकार से बिजली बिलों में राहत की गुहार लगा रहे हैं वहीं केजरीवाल सरकार बिजली कंपनियों व डीईआरसी के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम देने में लगी हुई है। गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में केजरीवाल सरकार, बिजली कंपनियों और डीईआरसी द्वारा किए गए 1131 करोड़ के घोटाले की परत खोली। गुप्ता ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार बिजली बिलों मे...

निगम सफाई कर्मियों ने कटोरा लेकर मांगी भीख, दिया धरना

Image
कोरोना काल में दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के 5 नंबर गेट पर कटोरा लेकर भीख मांगी। सफाईकर्मी, सिविक सेंटर की सुरक्षा में लगे सिक्युरिटी गार्ड से भीख मांगते हुए नजर आए। गार्ड ने भी सफाई कर्मियों को भीख देने से यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें भी दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कटोरा लेकर भीख मांगते दिल्ली सफाई कर्मचारी एक्शन कमिटी के अध्यक्ष विरेंदर सिंह चुड़ियाना का कहना है कि निगम के सफाई कर्मियों को 2 महीने से काम कराया जा रहा है, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है। निगमायुक्त ज्ञानेश भारती के राज में कटोरा आ गया। हाथ में कटोरा लेकर नारे लगाते हुए कर्मियों ने सिविक सेंटर के गेट पर तपती दोपहरी में धरना दिया। विरेंदर का कहना है कि कोरोना काल में निगम के कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर लगे हुए है। बावजूद उन्हें वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अब भीख मांगने की नोबत आ गई है। अगर वेतन जारी नहीं किया तो सभी जोनों के कर्मचारी कटोरा लेकर भीख मांगने निकल पड़ेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest...

डीयू ने ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम मॉक टेस्ट की डेटशीट जारी, मिली कई खामियां

Image
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को लेकर मॉक टेस्ट की डेट शीट जारी कर दी। लेकिन इस डेट शीट में कई खामियां बताते हुए छात्रों ने विरोध शुरु कर दिया है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हड़बड़ी में डेटशीट जारी की है, जिसमें कहीं परीक्षा की डेट तो कहीं डेट शीट जारी करने की तारीख गलत लिखी गई है। वहीं शिक्षकों के संगठन डूटा ने डेट शीट में खामियों को लेकर डीयू प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ ऐसा भद्दा मजाक करने के बजाए विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा रद्द कर देना चाहिए। डूटा अध्यक्ष राजीव रे ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शुरू से ही विश्वविद्यालय नियमों का उल्लंघन कर मनमाने ढंग से काम करता रहा है। यही कारण है कि शिक्षकों और छात्रों के विरोध पर ध्यान ना देकर ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब दूरदराज रह रहे छात्रों ने अपनी यात्रा की योजना तैयार कर ली, उसमें अब विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार अपनी डेटशीट में हेरफेर कर छात्रों को उलझन में डाल रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार,शिक्षा मंत्री, एमएचआरडी और...

रणहौला में युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस बोली, आपसी रंजिश में हुई वारदात

Image
दिल्ली के रणहौला इलाके में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में थे। इस वारदात के बाद गंभीर रुप से जख्मी युवक को अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जितेन्द्र सिंह (33) है। मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इस वारदात को आपसी रंजिश बताया है, वहीं दूसरी तरफ इसी एरिया में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है जितेन्द्र का अपने पड़ोसी अमित से पानी भरने के पीछे विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी अमित रावत को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जितेन्द्र का शव पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया जय विहार नजफगढ़ में जितेन्द्र सिंह परिवार के साथ रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इसके परिवार में बड़ा भाई, मां और अन्य सदस्य हैं। जितेन्द्र के बडे़ भाई अनिल सिंह का कहना है वह शनिवार रात साढ़े नौ बजे पानी भरने जा रहा था। तभी घर के पास ही उसे आधा दर्जन युवकों ने घेर लिया। डंडे और घुस...

तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी जोन में दुष्कर्म के दोषी की हत्या, अधिकारी बोले- साथी कैदी और मृतक की पुरानी रंजिश थी

Image
राजधानी की तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में सोमवार को दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों ने वारदात को अंजाम देने वाले कैदी और मृतक के बीत पुरानी दुश्मनी की बात बताई है। जेल डीजी संदीप गोयल ने बताया कि मरने वाले का नाम मोहम्मद मेहताब (27) था। वह 2014 में अंबेडकर नगर के एक रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद से जेल नंबर 8/9 में बंद था। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। तब हत्या के दोषी जारिक ने मेहताब पर अचानक हमला बोल दिया। उसने किसी नुकीली चीज से मेहताब की गर्दन, पेट और सीने में कई बार किए। जारिक मर्डर केस में ही 2018 में जेल पहुंचा इसके बाद जेल स्टाफ ने गंभीर रूप से जख्मी मेहताब को जेल में ही फर्स्ट एड दिया और तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हीरा नगर थाने में जाकिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई जाएगी। जारिक हत्या के मामले में 2018 से जेल में बंद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। हत...

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की ड्यूटी का समय किया कम

Image
सरकारी स्कूलों में अध्यापक ड्यूटी की समय अवधि को बदला गया है। शिक्षकों को अब पांच घंटे ही समय स्कूल में बिताना होगा। सोमवार से ये नियम स्कूलों में लागू हो गया है। पहले शिक्षक सुबह 8 बजे से 2.30 बजे तक स्कूलों में ड्यूटी देते थे। लेकिन अब दोपहर एक बजे तक ही स्कूल में रहेंगे। दरअसल, अध्यापकों द्वारा लगभग सभी प्रशासनिक कार्य निपटा लिए गए हैं। इस दौरान स्कूलों में बैठने के सिवाय अध्यापकों का कोई कार्य भी नहीं रह गया। अध्यापकों का कहना है कि बेवजह स्कूल में बैठाने से शिक्षक मानसिक प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसे में डेढ़ घंटा कम समय करना तो ठीक है लेकिन स्कूल के 100 फीसदी स्टाफ को बुलाकर केवल बिठाए रखने की ड्यूटी करवाना सही नहीं है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के तहत अध्यापकों को मेटीरियल भी तैयार करना होता है। वहीं छात्रों और अभिभावकों से बात भी करनी होती हैं। पूरा काम ऑनलाइन तरीके से ही होता है। पिछले दिनों तीन स्कूलों में पॉजिटिव मामले भी आ चुके हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों को रोजाना बुलाना सही नहीं है। विभाग को इस पर भी विचार करना चाहिए। Downl...

सामान बरामदगी कराने के दौरान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा आरोपी दिल्ली में हुआ अरेस्ट

Image
धोखाधड़ी की राशि से खरीदे सामान को बरामद करवाने रविवार शाम को गांव वजीराबाद गया आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी ऑटो व बस के जरिए दिल्ली पहुंच गया। यहां से वह उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने उसे नांगलोई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देने के बाद आसपास ही काफी देर छिपा रहा। अंधेरा होते ही वह ऑटो के जरिए कापसहेड़ा बॉर्डर पहुंचा जहां से दिल्ली सीमा में प्रवेश कर गया। डीटीसी की बस से वह नांगलोई पहुंच गया। पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक्सपेंडिया ट्रांस ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी के मालिक सुमन प्रसाद ने बताया कि उनकी कंपनी विदेशी व्यापार का लाइसेंस दिलवाने का कार्य करती है। उनकी कंपनी के कर्मचारी उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी आलोक विश्वकर्मा ने धोखाधड़ी की है। आलोक ने उनकी कंपनी के डिजिटल हस्ताक्षर चुराकर 20 कंपनियों को विदेशी व्यापार का लाइसेंस प्रदान करवाया है। इससे उनकी कंपनी को 1.58 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने 18 जून को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर ल...

कोरोना से 24 घंटे में 6 की मौत, 102 नए केस मिले, ज्यादा संक्रमित 8 वार्डों में आज से बरती जाएगी सख्ती

Image
गुड़गांव में कोरोना संक्रमण से सोमवार को छह पेशेंट ने दम तोड़ दिया। वहीं 102 नए पॉजिटिव केस मिले, जिससे अब तक गुड़गांव में कोरोना से मौत के मामले बढ़कर 90 हो गए। ऐसे में प्रदेश में हुई कुल मौतों में से करीब 38 फीसदी मौत गुड़गांव में हो चुकी है। वहीं गुड़गांव में लगातार संक्रमण के केस बढ़ने के कारण डीसी अमित खत्री ने सबसे अधिक संक्रमित आठ वार्ड के कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार सुबह 10 बजे से आगामी 14 जुलाई तक इन स्थानों पर संपूर्ण लॉकडाउन की तरह सख्ती बरती जाएगी। गुड़गांव में सोमवार को कुल 102 पॉजिटिव केस मिले, जिससे पॉजिटिव केस की जिला में संख्या बढ़कर 5260 हो गई। हालांकि इनमें से 3882 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन चिंता की बात है कि गुड़गांव में सोमवार को भी छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई और अब तक जिला में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मंडलायुक्त अशोक सांगवान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कोरोना वायरस को देखते हुए मैनेजमेंट को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 30 जून से 14 जुलाई तक 8 वार्ड के कंटेनमेंट जोन में होगी लॉकडाउन जैसी सख्ती ...

स्कूलाें के ट्यूशन फीस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, स्कूलों का रोल बैक

Image
निजी स्कूलाें में बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों के लिए राहतभरी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से लिए जा रहे ट्यूशन फीस लेने पर रोक लगा दी है। अब मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी। इस आदेश के बाद कई स्कूलों ने रोलबैक का आदेश भी जारी करना शुरू कर दिया है। अभिभावकों से कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने फीस जमा कर दिया है उन्हें जून और जुलाई वाली फीस में अरजेस्ट कर दिया जाएगा। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने इसे अभिभावकों की जीत बताया है। मंच का कहना है कि कोर्ट ने फरीदाबाद समेत प्रदेशभर के लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। क्योंकि लॉकडाउन में अभिभावकों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने चेयरमैन एफएफआरसी को पत्र लिखा है कि जिन स्कूल प्रबंधकों ने अभी भी बढ़ी हुई फीस को वापस नहीं लिया है उनसे फीस रोल बैक कराएं। जो स्कूल प्रबंधक ऐसा न करें उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। मंच ने अभिभावकों से कहा है जो स्कूल अभी भी नोटिस जारी कर ट्यूशन फीस वसूल रहे हैं वह नोटिस के साथ चेयरमैन एफएफआरसी के पास लिखित...

कोरोना वायरस से 24 घंटे में दो की मौत, 135 नए केस आए

Image
24 घंटे में कोराेना ने दो और मरीजों की जान ले ली। जबकि 135 नए केस सामने आए हैं। अब तक मरने वालों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। सोमवार को 20 मरीज ठीक होकर अपने घर भी पहुंच गए। अब तक जिले में कोरोना से 3588 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें के मुताबिक अभी तक 23041 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 19008 की निगेटिव रिपोर्ट मिली। 445 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 3588 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 552 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 858 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। 89 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। जबकि 18 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार 24 घंटे में जिन दो मरीजों की मौत हुई है उनमें चावला कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय पुरुष और अज्जी कॉलोनी िनवासी 62 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CTEABS https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/06/24-135.html

डीजल के बढ़े रेट से यात्रियों का सफर हुआ महंगा, एक जुलाई से टोल रोड पर 3 से 20 रुपए देने पड़ेंगे अधिक

Image
कोरोना के कारण बसों में यात्रियों की संख्या कम होने व लगातार बढ़ रहे डीजल के रेट को देखते हुए टोल रोड पर ( जिन रोड पर टोल टैक्स लगता है) हरियाणा रोडवेज से सफर करना अब महंगा हो जाएगा। एक जुलाई से यात्रियों पर तीन से अधिकतम 20 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। यानी टोल पर लगने वाला टैक्स सफर करने वाले यात्रियों से वसूला जाएगा। पहले भी टैक्स यात्रियों से वसूल किया जा रहा था लेकिन उस दौरान टोल टैक्स 52 यात्रियों में बंटता था। अब चूंकि बसों में कोरोना के चलते 30 से 35 यात्रियों के ही सफर करने की अनुमति है। ऐसे में टोल टैक्स का बंटवारा इन 30-35 यात्रियों के बीच में ही होगा। बढ़े रेट को वसूलने के लिए सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है । एक जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी किराया बढ़ने की बात कही है। बस का लगने वाला टोल टैक्स यात्रियों से ही वसूल किया जाता है रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिन सड़कों पर टोल स्थित है वहां बस का लगने वाला टोल टैक्स यात्रियों से ही वसूल किया जाता है। ये पॉलिसी पहले से ही चली आ रही है। हरियाणा रोडवेज की एक बस में 52 यात्रियो...