Posts

Showing posts from October, 2020

क्राइम ब्रांच ने छीना झपटी और चोरी करने वालेे दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने छीना झपटी व चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक की पहचान सूर्य विहार पल्ला निवासी आकाश के रूम में हुई है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। इन्होंने दो मोबाइल फोन हाल ही में सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में झपटे थे। इसके अलावा थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में भी इसी माह एक मोबाइल फोन चोरी किया था। ये सभी मामले थाने में दर्ज हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HTk6Mh https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/blog-post_427.html

पहले महिला की बातें रिकार्डिंग की, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया; 50 हजार रुपए भी ऐंठे

Image
एक युवक ने 25 वर्षीय महिला की पहले बातें रिकॉडिंग कीं। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 50 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमलेश के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो-ढाई साल से पैठ मोहल्ला निवासी विष्णु का उसके घर आना-जाना था। महिला की परचून की दुकान है। इस पर उनकी सास बैठती हैं। लेकिन सास की गैरहाजिरी में वह भी दुकान पर बैठती है। पहचान होने के कारण विष्णु ने एक दिन उसे बहाने से अपने घर बुलाया और छेड़छाड़ की। इसके बाद वह फोन पर उनसे बातें करने लगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ejXfpa https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/50_7.html

जजपा नेता से फोन पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

Image
किसी ने फोन कर जजपा नेता जितेंद्र रावत उर्फ जीतू दीघौट से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने उसे एक सप्ताह का समय दिया है। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रावत की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमेक्स सिटी पलवल निवासी रावत ने शिकायत में कहा है कि 28 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई। उसे रिसीव करते ही पूछा कि आप जीतू बोल रहे हैं। उन्होंने जब हां कहा तो उसने सवाल किया कि क्या आप जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर उन्होंने हां कहा। इस वह फोन करने वाले ने कहा कि वह गाडोलिया बोल रहा है। सप्ताहभर में 50 लाख रुपए दे देना नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। जान की सलामती चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लेना। इसके बाद उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर सूचना देने के साथ ही कैंप थाने में लिखित शिकायत दी। साथ ही वह एसपी दीपक गहलावत से मिले। इसके बाद एसपी ने उन्हें सुरक्षा के लिए गनमैन दे दिया। जीतू दीघौट जजपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं और वह डिप्टी सीएम दुष्...

केवल ऑनलाइन क्लास देने वाले स्कूल वसूल सकेंगे ट्यूशन फीस

Image
हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा निदेशक हरियाणा की ओर से 10 अक्टूबर को निकाले गए आदेश की पालना न होने पर एफएफआरसी के चेयरमैन कम मंडल कमिश्नर ने शुक्रवार को एक आदेश निकाल कर सभी स्कूल प्रबंधकों से कहा है कि वे अभिभावकों से सिर्फ बिना बढ़ाई गई ट्यूशन फीस ही मासिक आधार पर वसूल करें। इसके अलावा अन्य कोई फंड न लें। यह ट्यूशन फीस भी वही स्कूल ले सकेंगे जो अपने विद्यार्थियों को रेगुलर ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि ऐसा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा नियमावली की धारा 158ए के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर इस आदेश के बाद हरियाणा अभिभावक एकता मंच का कहना है कि इससे पहले एफएफआरसी के चेयरमैन ने यह आदेश निकाला थे। जिन स्कूलों ने अभिभावकों से बढ़ी हुई ट्यूशन फीस व अन्य फंडों में फीस वसूली है स्कूल प्रबंधक उसे वापस करें या आगे की फीस में एडजस्ट करें। लेकिन स्कूल प्रबंधकों ने न फीस वापस की और न एडजस्ट किया। ऐसी हालात में स्कूल प्रबंधक इस आदेश का कितना पालन करेंगे यह देखने की बात है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने कहा है कि कई स्कूल शुरू से ही शिक्ष...

जिलेे के 11 गांव हुए लाल डोरा मुक्त, अब दूसरे चरण में 49 गांवों का किया जा रहा ड्रोन से सर्वे

Image
जिले में स्वामित्व योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के बाद अब दूसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है। इस दूसरे चरण में सोहना तहसील क्षेत्र के 49 गांवों में ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ की मदद से ड्रोन से सर्वे करवाकर मैपिंग की जा रही है। उसके बाद ये गांव भी लाल डोरा मुक्त हो जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त अमित खत्री ने शुक्रवार को स्वामित्व योजना के तहत जिला के गांवो को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए करवाए जा रहे ड्रोन सर्वे कार्य की समीक्षा को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। यह वीडियों काॅन्फे्रंसिंग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक में उपायुक्त खत्री ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने का कार्य गुड़गांव जिला में सोहना तहसील क्षेत्र से शुरू किया गया है, जिसमें कुल 60 गांव आते हैं। बैठक में उपस्थित विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने सभी जिला उपायुक्तों से कहा कि वे अपने-अपने जिला के गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए चरणबद्ध...

बिजली कर्मियों पर कार्रवाई के विरोध में फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Image
जींद में 5 कर्मियों की बर्खास्तगी और उन पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कराने के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों ने दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनरतले फरीदाबाद सर्कल की चारों डिवीजनों के तहत आने वाली सभी सबडिवीजनों पर सर्कल सचिव संतराम लांबा के नेतृत्व में निगम मैनेजमेंट व जींद के एसडीओ की तानाशाही रवैए के खिलाफ घंटेभर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन के प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव जयभगवान अंतिल ने कहा कि जींद की एचएसईबी वर्कर्स यूनियन अपने कर्मियों की जायज मांगों को लेकर जब कर्मचारी नेता एसडीओ से मिली तो उनके ग़ैर जिम्मेदाराना रवैए को देख वह हैरत में पड़ गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TCGSKz https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/blog-post_921.html

आज कोरोना है तब प्लेग था, अपनों को छू नहीं रहे थे लोग; पटेल ने बीमारों के बीच तंबू गाड़ा और प्लेग को उखाड़ फेंका

Image
कोरोना महामारी के दौरान तमाम ऐसे किस्से सामने आए, जिनमें संतानों ने पिता को और भाई ने भाई को छूने से इनकार कर दिया। नेता भी दूर-दूर से कोरोना की लड़ाई लड़ते नजर आए। ऐसे लोगों और नेताओं के लिए भी सरदार पटेल एक नजीर हैं। उन्होंने अंग्रेजों से ही नहीं, बल्कि कोरोना जैसी तब की महामारी, प्लेग से भी जबरदस्त जंग लड़ी। दहशत भरे माहौल के बावजूद बेखौफ पटेल प्लेग के मरीजों के बीच जा पहुंचे। पेड़ के नीचे तंबू गाड़ दिया। आम लोगों को जमा किया और उनके बूते ही प्लेग को मात दे दी। आम के पेड़ के नीचे पंडाल, वही घर था और वही दफ्तर बात 1935 की है। गुजरात के मौजूदा आणंद जिले के बोरसद तालुका में प्लेग महामारी बन चुका था। सैकड़ों लोगों की मौत के बाद भी अंग्रेज सरकार इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं थी। तब तक खेड़ा और बारडोली आंदोलन के जरिए सरदार अंग्रेजों को आम लोगों की ताकत का स्वाद चखा चुके थे। मगर इस बार यही आम लोग मुसीबत में थे। यों तो बोरसद में 1932 से ही प्लेग के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन 1935 का जून आते-आते इस इलाके के 27 गांवों में 450 से ज्यादा लोग प्लेग का शिकार हो गए। यह खबर लगते ही पटेल ने सबसे प...

निकिता के परिजनों से मिलने आईं सैलजा का रास्ता रोक बदसलूकी, निगम पार्षद पर केस

Image
कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का रास्ता रोककर बदसलूकी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा समर्थित निगम पार्षद पर केस दर्ज किया है। सैलजा गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर-23 में निकिता तोमर के परिजनों से मिलने आई थीं। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया और मुख्य आरोपी तौसीफ के चचेरे भाई कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद को पार्टी से सस्पेंड करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उनकी गाड़ी को बाहर निकलवाया। दूसरी ओर आरोपी पार्षद ने कहा कि उनपर झूठा केस दर्ज कराया गया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार शुक्रवार को निकिता के परिजनों से मिले। दोनों ने लव जिहाद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद करार दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का काफिला रोकते लोग। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NcMtH https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2...

पौंजी स्कीम में नाम पर एक करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार, दो सौ लोगों से ऐंठ ली थी; एक करोड़ की रकम

Image
स्कीम में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लगभग एक करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार सिंह के तौर पर हुई। वह एक जालसाज कपल के लिए लोगों से रकम ऐंठने का काम करता था। इन्होंने मंडावली इलाके में करीब दो लोगों को अपना निशाना बनाया था। आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक आरोपी महिला दोस्त के साथ राम गली नंबर एक मंडावी में अर्पित क्लोथ स्टोर चलाता था। उसने जय मां लक्ष्मी को ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के नाम से सोसायटी खोल रखी थी। इन्होंने मंडावली में लोगों को विभिन्न स्कीम में रुपए निवेश कराने के नाम पर ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया था। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी, जिस पर साल 2018 में आर्थिक अपराध शाखा ने मुकदमा दर्ज किया था। यह सोसायटी आरबीआई से रजिस्टर्ड नहीं थी। ये किसी भी स्कीम के तहत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लोगों से रुपए वसूल करने के हकदार भी नहीं थे। आरोपी दीपक कुमार सिंह इस कपल का सहयोगी है, जो लोगों से रकम वसूलने का काम करता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi Ne...

नए संक्रमितों के मामले में हमारी बराबरी पर फ्रांस, देश में मरीज 81 लाख और रिकवरी 74 लाख के पार

Image
देश में कोरोना के खिलाफ जंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि 27वें दिन भी नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को 48,772 और मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 81,33,933 हो गया। जबकि 59,209 के ठीक होने के साथ रिकवरी 74,28,480 और रिकवरी रेट 91.32% हो गया। देश में अब सक्रिय मरीज 5,83,924 ही बचे हैं। नए मरीजों के मामले में अब फ्रांस भी भारत की बराबरी कर रहा है। वहां कोरोना की इस लहर में गुरुवार को 47,637 मरीज मिले। इससे पहले वहां 40 हजार से कम मरीज मिल रहे थे। दूसरी तरफ, सबसे संक्रमित अमेरिका में अब भारत से दोगुने मरीज आ रहे हैं। वहां गुरुवार को भारत से करीब दोगुने यानी 91,530 मरीज मिले, जो एक दिन में दूसरे सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली में एक दिन के सबसे ज्यादा 5,891 मरीज कोरोना हाॅटस्पाॅट केरल से राहतभरी खबर है। वहां दूसरे दिन नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को वहां 7,828 लोग ठीक हुए, जबकि नए मरीजों की संख्या 6,638 रही। राज्य में अब तक 4,12,183 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में 24 घंटे में 5,891 नए मरीज मिले, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहां अब तक 3....

सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में भी 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा

Image
सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लागू किया जाएगा। यह जानकारी रक्षा सचिव अजय कुमार ने शुक्रवार को दी। रक्षा सचिव ने कहा कि सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से ओबीसी वर्ग के लिए 27% सीटें आरक्षित रहेंगी। रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन करती है। अजय कुमार ने 13 अक्टूबर की उस चिट्ठी की तस्वीर भी साझा की जिसे देशभर के सभी सैनिक स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजा गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HL1GNs https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/2021-22-27.html

चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्नैचिंग करने वाले 2 शातिर अरेस्ट

Image
केएन काटजू थाना पुलिस ने चोरी के दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट फर्जी लगाकर लूट व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपांशु उर्फ गमछू और रितिक उर्फ गोलू के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 1 स्कूटी, 1 पिस्टल और 3 कारतूस जब्त किए है। पुलिस आरोपियों की क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएचओ की देखरेख में पुलिस टीम इलाके में स्ट्रीट क्राइम पर काबू करने के लिए सरप्राइज वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाए हुए हैं। कांस्टेबल पुनीत अपने साथी गौरव के साथ सेक्टर-16 रोहिणी इलाके में गश्त पर था। पीसीआर चौक की तरफ से दोनों आरोपियों को लाल रंग की स्कूटी पर आते हुए देखा था। जिनको रुकने का इशारा किया। चालक दिपांशु उर्फ गमछू ने स्कूटी की रफ्तार तेज कर वहां से भागने की कोशिश की। जिनका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त किया। जबकि स्कूटी की जांच करने पर स्कूटी विजय विहार इलाके से चोरी की पता चली। जिसकी ई-एफआईआर भी स्कूटी मालिक ने करवा रखी थी। Download ...

दिल्ली में स्मॉग से लोग परेशान, एयर क्वालिटी इंडेक्स 427, द्वारका में 403, नरेला में 402 और पूसा में 366 दर्ज किया

Image
राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में जा रहा है। दिल्ली में सुबह-सुबह प्रदूषण अधिक होने से हर ओर धुंध की चादर बिछी नजर आती है। सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को प्रदूषण के कारण दिखना बंद हो गया है। जैसे-जैसे प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है वैसे ही दिल्ली में विजिबिलिटी और भी कम होती जा रही है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें शुक्रवार को इंडिया गेट से लेकर अक्षरधाम तक देखने को मिली। जहां लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी का सामना कर रहा है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 (‘बहुत खराब’ श्रेणी ) पर था । मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो 30 अक्टूबर के बाद से हवाओं की गति में सुधार की उम्मीद है। बीते दिन केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर ने जानकारी देते हुये कहा था कि दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने से निकलने वाले प्रदूषकों की हिस्सेदारी बढ़ कर 36 प्रतिशत हो गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में खेतों में पराली...

पटाखे पर स्टील का गिलास रखकर फोड़ने से बच्चे की मौत, पटाखा फटने से गिलास के टुकड़े बच्चे के शरीर में घुसे

Image
अलीपुर के बखताबरपुर इलाके में बड़े पटाखे पर स्टील का गिलास रखकर फोड़ने से बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चे के स्टील के गिलास के टुकड़े शरीर में घुस गए थे। मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस दास (9) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा पटाखा कहां से लाया, बच्चे के दोस्तों से पता लगाकर दुकानदार को पकडऩे की कोशिश कर रही है। पुलिस दुकानदार के बारे में जानकारी ले रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों पर गुपचुप तरीके से पटाखों की सेल हो रही है। प्रिंस दास अपने माता पिता के साथ ऊँ कॉलोनी बख्तावरपुर अकबरपुर माजरा अलीपुर में रहता था। पिता प्राईवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां खेतों में काम करती है। प्रिंस शांति निकेतन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को माता पिता अपने अपने काम पर गए हुए थे। इलाके की किसी दुकान से प्रिंस पटाखे खरीदकर लाया था। जब वह पड़ोस के दोस्तों के साथ खाली पड़े प्लॉट में पटाखा फोड़ रहा था। उसने स्टील का गिलास पटाखे के ऊपर रख दिया था। पटाखा नहीं फूटने के कारण जब वह पटाखे को देखने गया। अचानक पटाखा फूट गया। स्टील क...

बवाना पुलिस और मोंटी गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Image
बवाना इलाके में गुरुवार देर रात गौरव मोंटी गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच आमने-सामने एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चली। मुठभेड़ में पुलिस वालों को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने मौके पर से 4 बदमाशों को दबोचा। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रिंकू उर्फ सुल्तान उर्फ भेंगा, विशाल उर्फ कुणाल, दीपक उर्फ जॉनी और ललित उर्फ भोले उर्फ राका के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 15 कारतूस और 2 दिन पहले इलाके से गन प्वाइंट पर लूटी स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। दो कांस्टेबलों के जैकेट पर लगी गोली गुरुवार देर रात 12.15 बजे बवाना पुलिस को गौरव मोंटी गैंग के बदमाशों के कार से आने की जानकारी मिली थी कि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। दरियापुर नांगल मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की। जब बदमाशों की कार अपनी तरफ आते हुए देखा। उनको रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला द...

लेनदेन को लेकर विवाद में ठेकेदार को किया अगवा, तीन गिरफ्तार

Image
पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स को अगवा कर लिया। बाद में उसे छोड़े जाने के एवज में परिवार से चार लाख रुपए की मांग की गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को सीतापुर यूपी में जंगल से सकुशल मुक्त करा लिया। वहीं, इस केस में तीन आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों की पहचान इरफान अली (27), अजीज अली (35) और बबलू (24) के तौर पर हुई। ये मूलरुप से सीतापुर यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल हुई कार भी बरामद की है। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया 24 अक्टूबर को पंचशील पार्क मालवीय नगर निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPCaXM https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/blog-post_780.html

राघव ने कहा- सभी को प्रतिदिन 24 घंटे पानी देने का लक्ष्य, शुद्ध जल के लिए 9 ट्रीटमेंट प्लांट और 8 सीवेज लैब में सभी सुविधाएं मौजुद

Image
दिल्ली सरकार का मुख्य लक्ष्य दिल्ली के सभी लोगों को 24 X 7 पानी देने का लक्ष्य है। दिल्ली में घरों तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल बोर्ड अपने 9 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 8 सीवेज टेस्टिंग लैब्स में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इन लैब्स के लिए सीवर पंपिंग स्टेशन और नालों से सैंपल लिया जाता है और फिर उनकी जांच की जाती है। यह बात दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पांडव नगर के इंद्र पार्क में भूमिगत जल निकालने का संयंत्र का उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि यह सपना नहीं हकीकत है कि दिल्ली जल बोर्ड इस क्रांतिकारी योजना को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। यमुना के वजीराबाद से ओखला बराज तक के जल बहाव की गुणवत्ता की भी समय-समय पर जांच की जाती है। दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली में पानी के उत्पादन और वितरण की पूरी जिम्मेदारी निभाता है साथ ही सीवर मैनेजमेंट और गंदे पानी के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी भी दिल्ली जल बोर्ड की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35SvsIi https://ift.tt/...

कमलनाथ से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा, आचार संहिता की अनदेखी का आरोप

Image
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटाें पर उपचुनाव के लिए प्रचार सभाओं में बार-बार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का “स्टार प्रचारक’ का दर्जा खत्म कर दिया है। आयाेग ने शुक्रवार काे जारी आदेश में कहा, “आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन और उसके लिए जारी की गई सलाह की अनदेखी करने के लिए आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा खत्म करने का निर्णय लिया है।’ कांग्रेस ने इस आदेश काे अदालत में चुनाैती देने की बात कही है।आयाेग के अनुसार अब अगर कमलनाथ काेर्ई प्रचार करते हैं, ताे उसका खर्च प्रत्याशी द्वारा वहन किया जाएगा। स्टार प्रचारक का खर्च पार्टी के खाते में शामिल किया जाता है। उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हाेंगे और इसे लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। कमलनाथ पर भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी काे आइटम कहने का आराेप लगा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Star preacher status snatched from Kamal Nath, accused of ignoring code of conduct from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kELmMK http...

आप विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरकारी काम में अड़ंगा डालाने पर एनआईए की शिकायत पर कार्रवाई

Image
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एनआईए का आराेप है कि जामिया इलाके में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के दफ्तर पर छापेमारी के दौरान विधायक अमानतुल्ला खान ने सरकारी काम में अड़ंगा डाला। एनआईए की टीम ने गुरुवार की सुबह जफरुल इस्लाम खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जफरुल इस्लाम के एनजीओ और ट्रस्ट से जुड़े सभी ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ कोरोना लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर जब विवाद बढ़ा तो जफरुल इस्लाम ने माफी भी मांग ली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today FIR lodged against AAP MLA Amanatullah, action on NIA complaint for obstructing government work from Dainik Bhaskar https://if...

कोरोना संक्रमण से 3 पेशेंट ने दम तोड़ा, 398 नए केस मिलने के साथ ही 29 हजार के पार पहुंचे संक्रमित

Image
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला में कोरोना मरीजों की संख्या 29500 तक पहुंच गई। शुक्रवार को 398 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 306 मरीज स्वस्थ होने की पुष्टि और 3 मरीजों की मृत्यु बताई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 210 हो गई है। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 29,500 हो गई है और 25,898 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुड़गांव में 3392 मरीजों का इलाज चल रहा है और 3190 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। शुक्रवार को 3040 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। गुड़गांव में अभी तक 351324 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए नए फीस रेट तय किए हैं। अब लोगों को कोरोना जांच के लिए कम पैसे देने होंगे। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए अभी तक 1200 रुपए फीस लगती थी और अब मरीज को कोरोना जांच के लिए 900 रुपये फीस देनी होगी। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट जांच के लिए 650 रुपये फीस लगती थी। यह जांच अब 500 रुपये में...

गुड़गांव में हवा हुई जहरीली, अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंचा

Image
जिले में हवा जहरीली हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक शहर के अलग-अलग प्रदूषण मापक यंत्रों पर 350 से अधिक एयर क्वालिटी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां सेक्टर-51 में एयर क्वालिटी 424 रही, अधिकतम 500 तक पहुंची। इसी तरह पीएम 10 भी अधिकतम 500 रहा। जबकि ग्वालपहाड़ी में एयर क्वालिटी अधिकतम 403 व 347 दर्ज। वहीं विकास सदन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 373 दर्ज। इस सीजन में पहली बार पुराने गुड़गांव में 350 से अधिक रही एयर क्वालिटी। इसी तरह मानेसर में भी एयर क्वालिटी 339 दर्ज की गई जबकि अधिकतम एक्यूआई रही।शुक्रवार को भी गुरुवार की तरह शहर में स्मॉग छाया रहा। वहीं एयर क्वालिटी गंभीर स्थिति में रही। ज्ञात हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’’ माना जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today गुड़गांव सोहना रोड निर्माणाधीन साइट पर शाम को प्रदूषण की स्थिति। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TFV85m https://ift.tt/2WYrKtJ s...

दसवीं व बाहरवीं एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन होगें 02 नवंबर से

Image
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2020-21 में अध्ययनरत कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के एनरोलमेंट रिटर्न 02 नवम्बर, 2020 से ऑनलाइन आरम्भ होगें। राजकीय/अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय एनरोलमेंट रिटर्न भरने के लिए बोर्ड वैबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक www.bsehenrollment.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के लिए छात्रों के एनरोलमेंट आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सभी विद्यालय मुखिया बिना विलम्ब शुल्क 2 नवम्बर से 16 नवम्बर, 100 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 17 नवम्बर से 23 नवम्बर, 200 रुपए, विलम्ब शुल्क सहित 24 नवम्बर से 30 नवम्बर, 300 रुपए. विलम्ब शुल्क सहित 1 दिसम्बर से 07 दिसम्बर तथा 1000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए एनरोलमेंट रिटर्न/शुल्क एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरी जानी है। हरियाणा राज्य के विद्य...

अप्राकृतिक सम्बन्ध स्थापित करने से मना करने पर पति ने पत्नी को दी तीन तलाक

Image
क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक सम्बन्ध स्थापित करने का विरोध करने पर पति ने दो बच्चों की मां पत्नी को तीन तलाक देकर सम्बंध विच्छेद कर लिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम शिकायत भेज कर अपने पति के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है। पीड़ित महिला ने सीएम मनोहर लाल के नाम भेजी शिकायत में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी शादी वर्ष 2010 में गोपालगढ़ जिला भरतपुर निवासी अली हुसैन पुत्र जान मोहम्मद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। महिला के अनुसार उसका पति व उसका परिवार दहेज कम बता कर बार-बार प्रताड़ित करते थे। इस बीच मेरे दो बच्चे पैदा हो गए, लेकिन पति व उसके परिवार का जुल्म मेरे प्रति कम नहीं हुआ। महिला ने बताया की दो माह पहले वह मजबूर हो कर अपने मायके आ गई। उसके बाद 2 सितम्बर को उसका पति मेरे मायके आया और परिवार के लोग खेतों में होने के कारण एकेली देखकर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मेरे मासिक धर्म आने की बात कहने के बाद जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध स्थापित किया। इससे वह पूरी तरह से टूट गई। परन्तु पति दुबारा करने लगा तो मेरे मना करने पर उस...

खेल एवं युवा मामले के प्रधान सचिव ने देवीलाल खेल परिसर व नेहरू स्टेडियम का किया निरीक्षण

Image
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के नवनियुक्त प्रधान सचिव योगेंद्र चैधरी ने गुरुवार सुबह ताऊ देवीलाल खेल परिसर तथा नेहरू स्टेडियम का उपायुक्त अमित खत्री के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर खेल सुविधाओं की जानकारी ली। चैधरी गुड़गांव के सिविल लाईन्स क्षेत्र में बने नेहरू स्टेडियम का मुआयना करने भी गए। यहां पर जिला खेल एवं युवा अधिकारी जेजी बैनर्जी ने स्टेडियम में बने ग्राउंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हाॅकी के मैदान का अस्ट्रोट्रफ खराब हो चुका है जिसे बदलने की जरूरत है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jEeX7J https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/10/blog-post_461.html