Posts

Showing posts from September, 2020

नगर निगम ने आउटसोर्स पर लगे 560 कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Image
नगर निगम में एक सप्ताह के दौरान 560 कर्मचारियों की भी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। ये सभी निगम की विभिन्न शाखाओं में आउटसोर्स पॉलिसी के जरिए नियुक्त किए गए थे और इनमें कई तो काफी सालों से कार्यरत थे। निगम अधिकारियों का तर्क है कि मैनपावर ज्यादा होने के कारण अब इन कर्मचारियों की जरूरत नहीं है। ये सभी कर्मचारी निगम में गार्ड (सुरक्षाकर्मी), कंप्यूटर क्लर्क, चपरासी, पंप ऑपरेटर, माली सहित अन्य पदों पर तैनात थे। एक साथ इतनी संख्या में पहली बार नगर निगम में छंटनी की गई है। गत शुक्रवार और अब सोमवार को दो बार में कुल 523 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिनमें पंप सहायक 38, चपरासी 31, पंप ऑपरेटर 45, कंप्यूटर क्लर्क 89, बेलदार 11, बिल डिस्ट्रीब्यूटर 6, चौकीदार 14, व 1 डीजल इंजन ऑपरेटर शामिल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJQpIQ https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/09/560.html

24 घंटे में 340 पेशेंट ठीक हुए, 242 नए केस मिले, एक पेशेंट की मौत

Image
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 242 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 171 हो गया। बीते 24 घंटे में 340 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 20417 हो गई है। वहीं अब तक 17835 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले दस दिन की बात करें तो दस दिन में 3352 पेशेंट ठीक हुए, नए केस 2994 मिले, पांच दिन में 2850 से घटकर 2400 रह गए हैं। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या केवल 2411 रह गई है। इनमें से 2149 मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व कर्मचारियों की ओर से मरीजों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सक्रिय मरीजों में से केवल 262 मरीज ही विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आ चुके 9835 लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग अभी तक पहचान कर चुका है। मेवात में कोरोना वायरस से एक मौत, पांच नए मामले आए जिले में कोरोना से मौत के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। म...

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी, सबसे ज्यादा पॉल्यूशन फैलाने वाले औद्योगिक क्षेत्रों की पहचान की

Image
वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए समय रहते गुड़गांव में कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस कार्य योजना को सभी संबंधित विभागों तथा एजेंसियों के साथ तालमेल करके लागू किया जाएगा। पिछले एक साल में गुड़गांव में दो नए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही सबसे अधिक प्रदूषण के हॉटस्पॉट की भी पहचान की गई। जिन पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हरियाणा के अधिकारी नजर रखेंगे। डीसी अमित खत्री ने कहा कि अक्टूबर से फरवरी के बीच बढ़ने पॉल्यूशन को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। डीसी अमित खत्री ने कहा है कि पॉल्यूशन को कम करने के लिए समय रहते सभी संबंधित विभागों तथा एजेंसियों को बेहत्तर तालमेल के साथ काम करते हुए प्रदूषण के कारणों पर प्रभावी ढंग से रोकथाम करने की हिदायत दी गई है। अब जिला में प्रदूषण मापक यंत्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां गुड़गांव जिला में विकास सदन तथा मानेसर में केवल दो स्थानों पर प्रदूषण मापक यंत्र लगे हुए थे, अब उनकी संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है। गुड़गांव के सेक्टर 51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय तथा फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर टैर...

ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड से खरीदे घटिया गोला-बारूद से पिछले 6 वर्ष में 403 हादसे, 24 जवानों की मौत; 131 घायल हुए

Image
हर साल औसतन भारतीय सेना के 111 जवान सीमा पर दुश्मन की गोलियों से शहीद हो जाते हैं...मगर पिछले 6 साल में 24 जवान अपनी ही सेना के खराब गोला-बारूद के कारण जान गंवा बैठे। जबकि 131 जवान घायल हुए, इनमें कई हाथ-पैर तक खो चुके हैं। यह खुलासा ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) से खरीदे गए गोला-बारूद व अन्य सामान पर सेना के एक आंतरिक आकलन में हुआ है। ओएफबी, दुनिया के सबसे पुराने सरकारी रक्षा उत्पादन बोर्डों में से एक है। रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई इस आंतरिक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओएफबी से खरीदे गए गोला-बारूद की गुणवत्ता खराब थी, इसकी वजह से न सिर्फ हादसे हुए बल्कि 5 साल में 960 करोड़ रुपए का आयुध अपनी तय शेल्फ लाइफ से पहले ही खराब हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि हर प्रोडक्ट की तरह गोला-बारूद की शेल्फ लाइफ यानी आयु तय होती है। शेल्फ लाइफ पूरी होने के बाद इसे डिस्पोज ऑफ कर दिया जाता हैै। आयुध की आयु इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें इस्तेमाल रसायन की क्वालिटी कैसी है और इसकी मिक्सिंग कैसे हुई है। ओएफबी में रसायनों की मिक्सिंग ऑटोमेटेड नहीं है। इसीलिए यह शेल्फ लाइफ भी पूरी नहीं कर पाते ह...

बाबरी मामले में सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला आज; लॉकडाउन में अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़; दीपिका-श्रद्धा के खातों की जांच होगी

Image
देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51 लाख के पार हो गई है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बोले हैं कि अब कुछ लोग किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। शाम सात बजे टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। 2. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आएगा। इस केस में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आरोपी हैं। 3. राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आज आखिरी तारीख है। 4. 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की भी आज आखिरी तारीख है। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. 6 महीनों से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा संपत्ति वाले 828 भारतीयों को इस...

19 साल पहले माधवराव सिंधिया का प्लेन क्रैश हुआ था, 1984 में ग्वालियर सीट पर अटल जी को हराया था

Image
हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में गए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया का प्राइवेट प्लेन 30 सितंबर 2001 को क्रैश हो गया था। वे कुछ पत्रकारों के साथ यूपी के मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तब उनके सेसना सी-90 एयरक्राफ्ट ने आग पकड़ ली थी। खास बात यह थी कि उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनका पार्थिव शरीर लाने के लिए विशेष विमान दिल्ली भेजा था। यह महत्वपूर्ण है कि सिंधिया ने ही 1984 में वाजपेयी को ग्वालियर में लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। ग्वालियर के सिंधिया राजवंश में माधवराव का जन्म 10 मार्च 1945 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई सिंधिया स्कूल से और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने हायर स्टडीज की। सिंधिया उस समय कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब इंदिरा गांधी ने सत्ता गंवा दी थी। उन्हें सबसे सफल रेल मंत्रियों में से एक माना जाता है। उनके कार्यकाल में ही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई थी। नरसिम्हा राव की कैबिनेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी हवाला कांड की वजह से 1996 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने मध्यप्रदेश विकास कांग्रे...

भारत की आधी शहरी आबादी तोंद वाली! जानिए आपका कितना वजन आपको रखेगा आइडियल शेप में

Image
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) ने 28 सितंबर को देश की खानपान आदतों पर एक रिपोर्ट जारी की है। What India Eats यानी भारत क्या खाता है टाइटल से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के शहरों और गांवों में खानपान से जुड़ी आदतों में एक बहुत बड़ा गैप है। यह रिपोर्ट कहती है कि शहरों में एब्डोमिनल ओबेसिटी यानी तोंद की समस्या 53.6% लोगों को यानी हर दूसरे व्यक्ति को है। वहीं, गांवों में यह 18.8% लोगों की समस्या है। बात जब ओवरवेट और ओबेसिटी (मोटापे) की आती है तो उसमें भी शहर (31.4% और 12.5%) गांवों (16.6% और 4.9%) से आगे है। क्या बॉडी मास इंडेक्स का कैल्कुलेशन बदल गया है? आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों का आदर्श वजन अब 60 किलो नहीं बल्कि 65 किलो है। इसी तरह महिलाओं का आदर्श वजन 50 नहीं बल्कि 55 किलो हो गया है। 2010 में जो सिफारिशें की गई थी, उसमें पांच किलो वजन बढ़ाया गया है। भारतीय पुरुषों का आदर्श कद 5.6 फीट (171 सेमी) से बढ़ाकर 5.8 फीट (177 सेमी) हो गया है। महिलाओं का आदर्श कद भी 5 फीट (152 सेमी) से बढ़ाकर 5.3 फीट (162 ...

अभी तो 142 दागियन के बहार बा, करोड़पतियन के आंकड़ा 162 के पार बा, क्या इस बार भी ऐसी ही विधानसभा बनावे के बिचार बा?

Image
बिहार में चुनाव है और दीवाली से पहले नई विधानसभा का गठन भी हो जाएगा। एक सवाल आपसे, आप इस बार कैसी विधानसभा चाहते हैं? आपका जवाब शायद यही होगा कि ऐसी विधानसभा जिसमें साफ छवि के जमीनी नेता हों। लेकिन, पिछले तीन विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो पता चलता है कि आप ऐसी विधानसभा तो नहीं चुन रहे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि 2015 में जितने विधायक चुनकर आए थे, उनमें से 57% यानी 142 पर आपराधिक मामले दर्ज थे, जो 2010 के मुकाबले 10% ज्यादा थे। 2010 में 141 दागी विधायक थे। 2005 में ऐसे 117 विधायक थे। दागी विधायकः सबसे ज्यादा राजद के विधायकों पर आपराधिक मामले 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 46 दागी विधायक राजद से चुनकर आए थे। उसके बाद जदयू के 37 और भाजपा के 34 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। कांग्रेस के 27 में से 16 विधायक दागी थे। करोड़पति विधायकः 2015 में जदयू के 71 में से 53 विधायक करोड़पति थे पिछले विधानसभा में चुनकर आए 243 विधायकों में से 162 विधायक ऐसे थे, जिनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति थी। सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक जदयू ...

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ घर के गैरेज से ऑनलाइन बेचने लगीं मसाले, 20 लाख रु टर्नओवर, अमेरिका-कनाडा से भी मिले ऑर्डर

Image
बेंगलुरु की रहने वाली स्नेहा सिरिवरा ने कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। एक आईटी कंपनी में उनकी जॉब भी लगी। अच्छी खासी सैलरी भी थी लेकिन, स्नेहा का मन नौकरी करने में नहीं लग रहा था। वह कुछ अपना बिजनेस करना चाहती थीं। सालभर बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने घर से ही साउथ इंडियन मसालों का बिजनेस शुरू किया। आज हर महीने 1 हजार से ज्यादा मसालों के पैकेट वो बेचती हैं, भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में वो प्रोडक्ट सप्लाई करती हैं। वो अभी 20 लाख रुपए सालाना कमा रही हैं। स्नेहा कहती हैं, 'मेरे कुछ रिश्तेदार दूसरे राज्यों में रहते हैं, अक्सर उनकी शिकायत रहती थी कि उन्हें साउथ इंडियन मसाले नहीं मिलते हैं। अगर किसी स्टोर या दुकान पर कुछ मसाले मिलते भी हैं तो उनमें न तो स्वाद होता है और न ही वो खुशबू होती है जो यहां के मसालों में होती है। स्नेहा कहती हैं कि लॉकडाउन के दौरान फिल्टर कॉफी की डिमांड खूब रही। लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके बाद मैंने घर से ही मसाले तैयार करके कुछ पैकेट्स उन्हें कुरियर से भेजे, जो उन्हें काफी पसंद आए। इसके बाद दूसरे लोग भी मुझसे मसालों की डिमांड क...

क्या लद्दाख में लैंड कर चुके हैं भारतीय पैराट्रूपर? 8 महीने पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

Image
क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विमान से कुछ सैनिक पैराशूट के जरिए उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये भारतीय पैराट्रूपर्स हैं, जो लद्दाख में अपना मूवमेंट बढ़ा रहे हैं। एक तरफ भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जहां सैन्य और राजनयिक स्तर की बातचीत का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो को भारतीय पैराट्रूपर्स का बताकर सीमा विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। Indian paratroopers @Ladakh pic.twitter.com/XQLIRpePx3 — Ladakh News Updates (@LadakhNews) September 24, 2020 और सच क्या है? अलग-अलग की-वर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि हाल में भारतीय पैराट्रूपर्स ने लद्दाख में कोई सैन्य अभ्यास किया है। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला। असल में ये वायरल हो रही एक छोटी क्लिप का पूरा वीडियो है। वीडियो में पहले सैनिक एयरक्राफ्ट में बैठे दिख रहे हैं। फिर एक-एक करके पैराशूट के जरिए हवा में छलांग लगाते हैं। यूनिफॉ...

बाबरी मामले में सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला आज; लॉकडाउन में अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़; दीपिका-श्रद्धा के खातों की जांच होगी

Image
देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51 लाख के पार हो गई है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बोले हैं कि अब कुछ लोग किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। शाम सात बजे टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। 2. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आएगा। इस केस में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आरोपी हैं। 3. राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आज आखिरी तारीख है। 4. 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की भी आज आखिरी तारीख है। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. 6 महीनों से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा संपत्ति वाले 828 भारतीयों को इस...

19 साल पहले माधवराव सिंधिया का प्लेन क्रैश हुआ था, 1984 में ग्वालियर सीट पर अटल जी को हराया था

Image
हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में गए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया का प्राइवेट प्लेन 30 सितंबर 2001 को क्रैश हो गया था। वे कुछ पत्रकारों के साथ यूपी के मैनपुरी में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तब उनके सेसना सी-90 एयरक्राफ्ट ने आग पकड़ ली थी। खास बात यह थी कि उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनका पार्थिव शरीर लाने के लिए विशेष विमान दिल्ली भेजा था। यह महत्वपूर्ण है कि सिंधिया ने ही 1984 में वाजपेयी को ग्वालियर में लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। ग्वालियर के सिंधिया राजवंश में माधवराव का जन्म 10 मार्च 1945 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई सिंधिया स्कूल से और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने हायर स्टडीज की। सिंधिया उस समय कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब इंदिरा गांधी ने सत्ता गंवा दी थी। उन्हें सबसे सफल रेल मंत्रियों में से एक माना जाता है। उनके कार्यकाल में ही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई थी। नरसिम्हा राव की कैबिनेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी हवाला कांड की वजह से 1996 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने मध्यप्रदेश विकास कांग्रे...

डीजल की घटी मांग ने बिगाड़ा गणित, आयात करना पड़ रहा पेट्रोल; सामान्य से 8 फीसदी कम

Image
(देबजीत चक्रबर्ती) देश की दिग्गज तेल कंपनियाें काे विचित्र समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेट्राेल की पर्याप्त उत्पादन क्षमता हाेने के बाद भी उन्हें पेट्राेल को दूसरे देशों से आयात करना पड़ रहा है। दरअसल, देश की रिफाइनरियां पेट्रोल के मुकाबले अधिक मात्रा में डीजल बनाने के लिहाज से डिजाइन की गई हैं। रिफाइनरी इस तरह बनी हैं कि हर एक टन पेट्रोल के उत्पादन के लिए 2.5 टन डीजल का उत्पादन करना पड़ता है। फिलहाल पेट्राेल की मांग सामान्य स्तर पर है, जबकि डीजल की मांग 8 फीसदी कम है। रिफाइनरियां डीजल का उत्पादन कम कर रही हैं, ताे इससे पेट्राेल का उत्पादन भी कम हाे जा रहा है, जबकि उसकी मांग अधिक है। ऐसे में तेल कंपनियां पेट्राेल आयात कर जरूरतें पूरी कर रही हैं। डीजल का सबसे अधिक इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक गतिविधियों में होता है। कोरोना के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम हो रहा है। औद्योगिक गतिविधियां धीमी रफ्तार से बढ़ रही हैं। सीजनल डिमांड कम और खुदरा कीमतें अधिक हैं। इसका परिणाम यह है कि देश में डीजल की मांग कम बनी हुई है। बीपीसीएल के मार्केटिंग डायरेक्टर एके सिंह कहते हैं डीजल की म...

10 करोड़ लोग संक्रमित होकर ठीक भी हो चुके, संक्रमण की दर ग्रामीण इलाकों में शहरों से आधी

Image
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार देश में अभी साढ़े 62 लाख कोरोना मरीज हैं, जबकि सरकार के ही सीरो सर्वे में 10 करोड़ मरीज होने का अनुमान लगाया गया है। आईसीएमआर ने 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच 21 राज्यों के 70 जिलों में सीरो सर्वे किया। इसमें सामने आया कि 18 साल से ज्यादा उम्र के 7.1% लोगों (करीब 10 करोड़) में कोरोनावायरस के विरुद्ध एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं। ऐसा तभी होता है, जब व्यक्ति को संक्रमण होता है। कुल 29,082 लोगों पर किए गए सर्वे में 10 साल से ऊपर के लोगों को शामिल किया गया। 10 से 18 साल की उम्र के 6.6% लोगों में एंटीबॉडी मिले। अध्ययन में सामने आया कि झुग्गियों में 15.6%, शहरी इलाकों में 8.2% और ग्रामीण इलाकों में 4.4% लोगों में एंटीबॉडी पाए गए। इसके आधार पर अनुमान लगाया गया कि अभी देश की 93% आबादी संक्रमण से बची हुई है। इससे पहले 11 मई से 4 जून के बीच देशभर में पहला सीरो सर्वे किया गया था। उसमें महज 0.73% (करीब 1 करोड़) लोगों में एंटीबॉडी पाए गए थे। उस समय सरकारी रिकॉर्ड पर सिर्फ डेढ़ लाख मरीज थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 100 million people infec...

नियम तोड़ने वाले ‘कोविडियट’, कोहनी से हलो करना यानी ‘एल्बो बम्प’ और अकेले पीने वालों के लिए नया शब्द- क्वारेंटीनी

Image
पिछले 20 सालों से ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी हर तीन महीने में नए शब्द अपनी डिक्शनरी में जोड़ने की घोषणा करता है। अमूमन मार्च-जून-सितंबर और दिसंबर के महीने में नए शब्द जुड़ते हैं। पर साल 2020 कुछ अलग रहा है। बसंत ऋतु के साथ-साथ जुलाई के महीने में भी डिक्शनरी खास शब्दों की घोषणा करता रहा, जो कोविड-19 महामारी के कारण अस्तित्व में आए। ‘कोविड-19’ और ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ भी अब अंग्रेजी भाषा का शब्द बनकर डिक्शनरी से जुड़ चुका है। महामारी के कारण कुछ ऐसे शब्द उभरकर आए जिसने शब्दों को रिप्लेस किया है। जैसे ‘एल्बो-बम्प’। इसने हाईफाई की जगह ले ली है। एल्बो बम्प का मतलब है कि सुरक्षित तौर पर कोहनी टकराकर हाय-हलो करना। ऐसे ही एक शब्द प्रचलित हुआ है- ‘जूमबॉम्बिंग’। इसका अर्थ है- वह परिस्थिति जब किसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक से कोई अनजान व्यक्ति दिखाई और सुनाई पड़ने लग जाए। आपने मार्टिनी नाम का कॉकटेल सुना होगा। लेकिन जब कोई सेल्फ क्वारेंटीन की अवस्था अकेले कॉकटेल पी रहा हो तो उसका नाम पड़ गया क्वारेंटीनी। जब कोई महामारी के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके लिए...

टाटा के सुपर एप में 1.80 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है वॉलमार्ट, फंड जुटाने के लिए कई निवेशकों से बातचीत कर रहा है समूह

Image
रिटेल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी की राह पर चल पड़ा है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाला टाटा ग्रुप अपने प्रस्तावित ‘सुपर एप’ की हिस्सेदारी अमेरिकी होलसेल कंपनी वॉटमार्ट को बेचने के लिए बात कर रहा है। सूत्राें के मुताबिक, वॉलमार्ट टाटा के ‘सुपर एप’ में 25 अरब डॉलर यानी करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुपर एप में हिस्सेदारी के लिए वॉलमार्ट इंक से टाटा की बातचीत चल रही है और वॉलमार्ट 1.4 से 1.8 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकती है। यदि टाटा ग्रुप और वॉलमार्ट इंक के बीच साझेदारी होती है तो यह रिटेल सेक्टर में देश में अब तक सबसे बड़ा सौदा होगा।गौरतलब है कि वॉलमार्ट ने मई 2018 में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह सौदा करीब 1.18 लाख करोड़ रुपए में हुआ था। खबरों के मुताबिक, साझेदारी के बाद टाटा ग्रुप और वॉलमार्ट एक जॉइंट वेंचर के तहत संयुक्त रूप से सुपर एप को लॉन्च कर सकते हैं। इससे टाटा ग्रुप और फ्लिपकार्ट के ई-कॉमर्स कारोबार के बीच तालमेल का ...

कोरोना से 24 घंटे में 1 की मौत, 168 नए केस आए, 209 ठीक होकर पहुंचे गए अपने घर

Image
कोरोना से 24 घंटे में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 168 नए केस भी आए। इस दौरान ठीक होने वाले 209 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 19662 और ठीक होने वालों का आंकड़ा 18187 तक पहुंच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 198161 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 178179 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 19662 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 351 लोग अस्पताल में दाखिल है। जबकि 907 पॉजिटिव मरीज घरों पर आइसोलेट हैं। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 18187 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सेक्टर 8 निवासी 74 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/349sLl5 https://ift.tt/2WYrKtJ source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/09/24-1-168-209.html

कैंडी बाबा का साथी जालसाजी व अवैध तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार, परिजनों ने स्वयं आरोपी को पुलिस के हवाले

Image
सोने की अवैध तस्करी व जालसाजी के जुर्म में कैंडी बाबा के साथी रघुबीर उर्फ काला को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रघुबीर पंचकूला में नौकरी कर रहा था। क्राइम ब्रांच ने पंचकूला जाकर जब आरोपी को सम्मन किया तो 26 सितंबर को आरोपी के परिजनों ने स्वयं आकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रघुबीर ने कैंडी बाबा और अन्य साथियों के साथ मिलकर नेपाल से सोना तस्करी का काम किया था। इसके तहत आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता को सोना लाकर देने का झांसा देकर उससे कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए हड़प लिए थे। यह मुकदमा 25 अप्रैल 2019 को सेक्टर 17 थाने में दर्ज हुआ था। कैंडी बाबा पहले ही जून 2020 में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह इस समय जेल में है। आरोपी रघुबीर पुत्र बलदेव सिंह कैथल जिले के मानस गांव का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। अब उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रुपयों की बरामदगी की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो from Dainik Bhaskar https://ift.tt/...

लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, एक गिरफ्तार; दूसरा फरार हो गया

Image
जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में लिंग जांच कराने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। इसमें एक आरोपी फरीदाबाद का है। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक सहित दो के खिलाफ लोनी थाने में केस दर्ज कराया है। टीम ने लोनी हेल्थ विभाग की टीम के साथ मिलकर अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने सीएमओ कार्यालय में सूचना दी थी कि फरीदाबाद से गर्भवतियों को लोनी बार्डर ले जाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच की जाती है। इसके एवज 10 से 30 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके बाद सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया की ओर से पीएनडीटी इंचार्ज व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश आर्या के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव भगत, डॉ. मनोज बजाज औषधि निरीक्षक डॉ. संदीप गहलोत शामिल थे। इसके बाद एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर फरीदाबाद निवासी दलाल कपिल से संपर्क कराया गया। दलाल ने भ्रूण जांच की एवज में महिला से 40 हजार रुपए की मां...