Unlock-2: देश में आज से अनलॉक- 2.0 शुरू, जानें क्या खुला और क्या नहीं ?
नई दिल्ली: चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 98वां दिन है। वहीं देश में आज से अनलॉक-2.0 शुरू हो गया है। देश में एक जून से जारी अनलॉक-1.0 मंगलवार यानी 30 जून को खत्म हो गया। अनलॉक-1.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगहों के खुलने से जन जीवन और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसका ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है ।
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन में पिछले महीने ही कई बड़ी छूट दी गई थीं। अब इन छूटों को और बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक- 2.0 के दिशानिर्देश (Unlock- 2.0 Guidelines) जारी किए हैं। ये गाइडलाइन्स 1 जुलाई, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक के लिए हैं। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में 31 जुलाई तक कर्फ्यू जारी रहेगा। बाकी सभी जगहों पर गतिविधियों में भारी छूट दी गई है।
अनलॉक- 2.0 की बड़ी बातें…
सीमित संख्या में घरेलू उड़ानों और सवारी ट्रेनों की अनुमति दी गई है। इनका संचालन आगे भी जारी रहेगा। रात्रि कर्फ्यू का समय बदला गया है और अब यह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। इंडस्ट्रियल यूनिट, राष्ट्रीय और प्रादेशिक हाइवे पर लोगों की आवाजाही और माल की ढुलाई, कारगो के लोडिंग और अनलोडिंग, बस, ट्रेन, प्लेन से उतरने के बाद लोगों का अपने गंतव्य की ओर जाने को लेकर भी रात्रि कर्फ्यू में छूट दी गई है।
31 जुलाई तक क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा…
- मेट्रो, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल अभी बंद रहेंगे।
- स्कूल-कॉलेज और कोचिंग इंस्टिट्यूट 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
- केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट 15 जुलाई से शुरू किए जा सकेंगे। इसके लिए निर्देश अलग से जारी किया जाएगा।
- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी, गृह मंत्रालय जिन्हे इजाजत देगा वो यात्रा कर सकते हैं।
- पहले से शुरू घरेलू उड़ानें और रेल सेवाएं जारी रहेंगी।
- धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स अनलॉक-1 की तरह ही खुले रहेंगे।
- सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जमावड़े पर रोक।
- सार्वजनिक स्थानों पर, कार्यस्थलों पर और यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
The post Unlock-2: देश में आज से अनलॉक- 2.0 शुरू, जानें क्या खुला और क्या नहीं ? appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/india/coronavirus-lockdown-unlock-2-mha-issues-guidelines/22931/
Comments
Post a Comment