लॉकडाउन 4 के खात्मे के साथ आज से शुरू होगी 200 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

कुन्दन सिंह, नई दिल्ली: लॉकडाउन 4 के खात्मे और उनलॉक 1 की शुरुआत के साथ ही आज से भारतीय रेलवे अपने 100 जोड़ी पॉपुलर ट्रेनों की सर्विस शुरु करने जा रही हैं। देश में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी। इन ट्रेन में सफर करने के लिए बीती 22 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हाल ही में रेलवे ने घोषणा की है कि इन ट्रेन में सफर करने वाले 120 दिन पहले सीटों की बुकिंग करवा सकते हैं। रेलवे के मुताबिक 200 विशेष ट्रेन के लिए टिकट ऑनलाईन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआऱसीटीसी के अलावा चुनिंदा रेलवे स्टेशनों के रिजेर्वेशन काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) से भी टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

पहले चरण में चलाई जा रही ये सभी ट्रेने अपने सेक्टर की पहले से चली आ रही पॉपुलर ट्रेने हैं जिनमें एसी क्लास से लेकर स्लीपर और जनरल पैसेंजर बोगी भी होगी, लेकिन उसमें भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ ही यात्रा की इजाजत होगी। जनरल क्लास की बोगी में सेकेंड सिटिंग का टिकट लगेगा, जो कि स्लिपर से कम होगा। एक जून को शुरुआती चरण में 200 विशेष ट्रेनों में दिल्ली के स्टेशनों से 39 ट्रेने रवाना होंगी। वही आठ ट्रेने दूसरे राज्यों से आएंगी और दिल्ली होते हुए जाएंगी। इन ट्रेनों में दिल्ली से लखनऊ, राजगीर, राजेंद्र नगर, कानपुर, मंडुवाडीह, यशवंतपुर, हैदराबाद, पुरी, वाराणसी, सहरसा, हावड़ा, देहरादून, ऊना, दरभंगा, नांदेड, बांद्रा, गोरखपुर, हबीबगंज, एर्नाकुलम, उदयपुर सिटी, सिकंदराबाद, कोटा, अहमदाबाद, वास्को-द-गामा, मुंबई सेंट्रल, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, अलीपुद्वार, जयनगर, जोधपुर, अजमेर, छात्रपति शिवाजी टर्मिनल आदि के लिए ट्रेन जाएंगी।

इन ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करने साथ ही यात्रियों की स्केनिंग करने के लिए नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया हैं जिनमें स्टेशन पर हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में अंदर जाने और यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच की जाएगी और केवल पूर्ण रूप से स्वस्थ्य यात्रियों को ही ट्रेन में प्रवेश करने और यात्रा करने की अनुमति होगी।

इन ट्रेन में टिकटों की तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग नहीं होगी। दो घंटे पहले नया चार्ट बनेगा, जिससे आखिरी क्षणों में यात्रियों द्वारा रद्द करवाई बुकिंग पर नए यात्रियों को सीट दी जाएगी। यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई अनारक्षित (यूटीएस) टिकट जारी नहीं किया जाएगा और न ही कोई अन्य टिकट जारी किया जाएगा, यानी टिकट चेक करने वाले अधिकारी को यात्रा के दौरान टिकट देने का अधिकार नहीं होगा। एसी कोच में कंबल नहीं दिया जाएगा। रेलवे यात्रियों से हल्की चादर, कंबल व अपना खाना लाने की भी सलाह देती है।

The post लॉकडाउन 4 के खात्मे के साथ आज से शुरू होगी 200 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/india/corona-lockdown-indian-railway-200-trains-june-1-know-list-of-trains-2/16112/

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिक के साथ सात महीने तक मौसा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले में 22 जवान शहीद, गृहमंत्री असम के चुनावी दौरे के कार्यक्रम में कटौती कर दिल्ली लौटे