आज दस्तक देगा तूफान ‘निसर्ग’, महाराष्ट्र और गुजरात पर बढ़ा खतरा
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान ‘उम्पुन’ के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ चक्रवात दस्तक दे चुका है। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र और गुजरात पर चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बना है। यह तूफान आज महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा। चक्रवात के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस चक्रवाती तूफान के समय हवा की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा होने का भी अनुमान जताया गया है। देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई। इस तूफान से पालघर और रायगढ़ स्थित केमिकल और परमाणु संयत्र पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। पालघर में देश का सबसे पुराना तारापुर एटॉमिक पॉवर प्लांट है।
#WATCH NDRF (National Disaster Response Force) teams recceing the Dahanu, Palghar coast early morning today: SN Pradhan, NDRF Director-General. #Maharashtra #CycloneNisarga pic.twitter.com/ThAASXuYVo
— ANI (@ANI) June 3, 2020
ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र के संभावित खतरे वाले स्थानों से करीब 1 लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जा रहे हैं। मछुआरों को समु्द्र में नहीं जाने और बंदरगाहों से चेतावनी संकेत देने को कहा गया है।
#CycloneNisarga approaching north Maharashtra coast with a speed of 13 kmph during past 6 hours. It is 155 km south-southwest of Alibag and 200 km south-southwest of Mumbai: India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/P9AnIUhNVv
— ANI (@ANI) June 3, 2020
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार रात को ये तूफान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार रात को ये तूफान गोवा के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 280 किलोमीटर दूर था। जबकि मुंबई के तट से दक्षिण-पश्चिम में 490 किलोमीटर दूर था। इसके अलावा गुजरात के सूरत से इसकी दूरी 710 किलोमीटर है।
The post आज दस्तक देगा तूफान ‘निसर्ग’, महाराष्ट्र और गुजरात पर बढ़ा खतरा appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/india/cyclone-nisarga-will-hit-maharashtra-gujarat-on-3-june-ndrf-indian-navy-on-alert/16478/
Comments
Post a Comment