Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 84 हजार नए केस, 1.21 लाख मरीज ठीक हुए, 3987 लोगों की मौत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस भी कम होने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 84 हजार 61 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि 1 लाख 21 हजार 66 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 3 हजार 987 लोगों की मौत हुई। 

देश में अब तक 2 करोड़ 93 लाख 58 हजार 33 लोगों इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 2 करोड़ 79 लाख 1 हजार 688 लोग रिकवर किए जा चुके हैं। 3 लाख 67 हजार 97 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े शनिवार सुबह 8 बजे covid19india.org वेबसाइट से लिए गए हैं।

24 घंटे में कोरोनावायरस की स्थिति

  • 24 घंटे में कुल नए केस आए: 84,061
  • 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.21 लाख
  • 24 घंटे में कुल मौतें: 3,987
आंकड़ों में कोरोनावायरस
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.93 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.79 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.67 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.76 लाख

कोरोनावायरस अपडेट

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की दूसरी वेव में 719 डॉक्टरों की मौत हुई। बिहार में सबसे ज़्यादा 111 डॉक्टरों और दिल्ली में 109 डॉक्टरों की मौत हुई।
  • चंडीगढ़ में 13 जून को सुबह 5 बजे से 14 जून की सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
  • तमिलनाडु में और अधिक ढील के साथ लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया गया है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स की पहली डोज़ पर अच्छा काम किया गया, अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इनको दूसरी डोज़ समय पर लगे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई को देश में रिकवरी रेट 81.8% था, अब रिकवरी रेट 94.9% हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 1,34,580 रिकवरी हुई हैं।
  • हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15 तारीख से हम राज्य में सीरो सर्वे कराने जा रहे हैं। इससे हमें पता लगता है कि कितने प्रतिशत जनता में एंटीबॉडी बन चुकी है। भविष्य के लिए योजना बनाने में इससे मदद मिलेगी। इस बार के सीरो सर्वे मे 6 साल से ऊपर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus 24 hours case in India New cases of coronavirus have been reported in India in the last 24 hours
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-24-hours-case-in-india-new-cases-of-coronavirus-have-been-reported-in-india-in-the-last-24-hours-258372

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब