नाबालिक के साथ सात महीने तक मौसा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाथुपुर में नाबालिग से उसके मौसा ने करीब सात महीने तक दुष्कर्म किया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने बताया कि वह गांव नाथुपुर में किराए पर रहती है।

बच्चों की देखभाल के लिए वह अपनी बहन की 13 साल की बेटी को अपने घर लाई हुई है। आरोप है कि नाबालिग को अकेला पाकर करीब सात महीने उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। इस पर महिला ने अपने पति के खिलाफ सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35fgNrM

source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/11/blog-post_307.html

Comments

Popular posts from this blog

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले में 22 जवान शहीद, गृहमंत्री असम के चुनावी दौरे के कार्यक्रम में कटौती कर दिल्ली लौटे