कम हुआ कोरोना का असर: 24 घंटे में मिले 68 हजार नए केस, 1.13 लाख ठीक हुए, 3,880 मरीजों की मौत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस की संख्या कम होने लगी है। रिकवरी रेट बढ़ा रहा है। हालांकि मौतों की संख्या में किसी प्रकार की कमी होती नजर नहीं आ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में 68 हजार 362 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं,1 लाख 13 हजार 3 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 3 हजार 880 लोगों की मौत हो गई।

देश में अब तक देश में अब तक 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 60 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 81 लाख 52 हजार 207 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से 3 लाख 74 हजार 329 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 9 लाख 71 हजार 927 लोगों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़ें सुबह सोमवार सुबह 8 बजे covidindia19.org पर अपडेट किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14 लाख 99 हजार 771 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 48 लाख 49 हजार 301 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 92 हजार 152 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37 करोड़ 96 लाख 24 हजार 626 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
  • 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
  • 24 घंटे में कुल मौतें: 3,880
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
 

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • हरियाणा सरकार ने कुछ छूट के साथ राज्य में चल रहे कोविड लॉकडाउन को 21 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।
  • बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, आज बिहार में कोरोना के कुल संक्रमित मामले सिर्फ़ 6,000 के करीब रह गए हैं। हमारे कोविड अस्पतालों में 90% से ज्यादा बेड अब खाली हो गए हैं। हमने कोरोना की दूसरी लहर पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया है।
  • बेंगलुरु के कर्नाटक में लॉकडाउन में मिल सकती है ढील, 11 जिलों में जारी रहेगी पाबंदी
  • हैदराबाद में भारत बायोटेक कैंपस की सुरक्षा आज से संभालेगी CISF
  • मुंबई में कोरोना पाबंदियों में आज से मिल सकती है छूट
  • दिल्ली में अनलॉक 3 के तहत आज से सभी मार्केट, मॉल, रेस्त्रां खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
  • लखनऊ में आज से शुरू होगा दुकानदारों से लेकर ऑटो रिक्शा और बस ड्राइवरों का वैक्सीनेशन 
  • कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच 21 जून तक 18 ग्राम पंचायत में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
  • आज से हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
  • झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 154 नए केस आए। इनमें 713 डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34 लाख 84 हजार 239 डाज लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 तक पहुंच गया था।
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus cases in India live updates new cases of coronavirus reported in India in last 24 hours
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-cases-in-india-live-updates-new-cases-of-coronavirus-reported-in-india-in-last-24-hours-258920

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब