Covid-19 India: 24 घंटे में 59,118 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, 257 की गई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर का कहर साफ दिखाई दे रहा है। यहां हर रोज इस महामारी से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 53,476 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। वहीं पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी नए मामले बढ़े हैं।

देश में बीते 24 घंटे में करीब 59,118 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं बात करें इस महामारी से होने वाली मौतों के बारे में तो 257 लोगों की जान पिछले 24 घंटों में गई है। 

दुनिया में 12.53 करोड़ से अधिक लोगों पर कोराना का कहर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 हजार 118 नए केस सामने आए हैं। वहीं 257 लोगोंं की जान इस वायरसल ने ले ली है। जबकि 32 हजार 987 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 652

ठीक हुए मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 

कोरोना से मरने वालों की संख्या 

1 लाख 60 हजार 949

कुल एक्टिव मामलों की संख्या

4 लाख 21 हजार 066

देश में कुल वैक्सीनेशन

5 करोड़ 55 लाख 04 हजार 440



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 59,118 new corona infected in 24 hours, 257 death
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/covid-19-india-59118-new-corona-infected-in-24-hours-257-death-230473

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब