Covid-19 India: 24 घंटे में 291 लोगों ने तोड़ा दम, 62 हजार से अधिक नए संक्रमित सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (CoronaVirus) अपना खौफ दिखा रहा है। देश के कुछ राज्यों में वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है। सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। इसके अलावा पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

भारत में बीते कुछ दिनों से 50 हजार से अधिक मरीज रोज सामने आ रहे हैं। वहीं अब यह आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में यहां करीब 62,258 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 291 लोगों को इस महामारी के चलते अपनी जान गंवाना पड़ी है।

CoronaVirus World: विश्व में 27.6 लाख से अधिक लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 हजार 258 नए केस सामने आए हैं। वहीं 291 लोगोंं ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात यह कि इस वायरस से ग्रसित लोगों में से 30 हजार 386 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 19 लाख 08 हजार 910

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 12 लाख 95 हजार 023

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

1 लाख 61 हजार 240

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

4 लाख 52 हजार 647

देश में कुल वैक्सीनेशन    

5 करोड़ 81 लाख 09 हजार 773



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 62,258 new corona infected found in 24 hours, 291 death
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/covid-19-india-62258-new-corona-infected-found-in-24-hours-291-death-230900

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब