दिल्ली में सिंतबर से बाल टीकाकरण कार्यक्रम को देंगे गति : राजेंद्रपाल

दिल्ली में सितंबर माह से आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाल टीकारण कार्यक्रम को गति देंगे। इस बात की जानकारी दिल्ली महिला और बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को दी। गौतम ने रविवार को दिल्ली में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीकाकरण और चिकित्सा सेवाओं की सुविधा को प्रदान करने के विषय पर एक समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक के उपरांत दिल्ली महिला और बाल विकास मंत्री ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए बाल टीकाकरण कार्यक्रम भी अनिवार्य आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से टीकाकरण और प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शुरू करने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YOoiT3

source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/08/blog-post_194.html

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब