तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी जोन में दुष्कर्म के दोषी की हत्या, अधिकारी बोले- साथी कैदी और मृतक की पुरानी रंजिश थी

राजधानी की तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में सोमवार को दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों ने वारदात को अंजाम देने वाले कैदी और मृतक के बीत पुरानी दुश्मनी की बात बताई है।

जेल डीजी संदीप गोयल ने बताया कि मरने वाले का नाम मोहम्मद मेहताब (27) था। वह 2014 में अंबेडकर नगर के एक रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद से जेल नंबर 8/9 में बंद था। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। तब हत्या के दोषी जारिक ने मेहताब पर अचानक हमला बोल दिया। उसने किसी नुकीली चीज से मेहताब की गर्दन, पेट और सीने में कई बार किए।

जारिक मर्डर केस में ही 2018 में जेल पहुंचा

इसके बाद जेल स्टाफ ने गंभीर रूप से जख्मी मेहताब को जेल में ही फर्स्ट एड दिया और तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हीरा नगर थाने में जाकिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई जाएगी। जारिक हत्या के मामले में 2018 से जेल में बंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। हत्या के दोषी जारिक ने जेल में साथी कैदी पर नुकीली चीज से कई बार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdhILM

source https://indianastrolog.blogspot.com/2020/06/blog-post_232.html

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब